Indori Shahi Shikanji Recipe: इंदौर की फेमस शाही शिकंजी घर पर बनाएं इस विधि से...

Indori Shahi Shikanji Recipe: इंदौर की फेमस शाही शिकंजी घर पर बनाएं इस विधि से...
X
Indori Shahi Shikanji Recipe: इंदौर की फेमस शाही शिकंजी घर पर बनाएं इस विधि से...

Indori Shahi Shikanji Recipe: इंदौर अपने लाजवाब खानपान के लिए फेमस है। इंदौर की शाही शिकंजी के मुरीद लोग देश-विदेश में हैं। बाहर से इंदौर घूमने आने वाले अधिकतर लोग शाही शिकंजी का स्वाद ज़रूर लेते हैं। आमतौर पर शिकंजी का नाम लेते ही हमारे ज़ेहन में नींबू वाली शिकंजी तैरती है लेकिन इंदौर की शाही शिकंजी ऐसी नहीं है। इसे अलग इंग्रीडिएंट्स से बनाया जाता है, खूब सारे ड्राई फ्रूट्स के साथ। इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। तो चलिए आज इंदौर की वही शाही शिकंजी अपने घर पर बनाते हैं। आइये जानते हैं रेसिपी।

शाही शिकंजी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • दूध-1 लीटर
  • हंग कर्ड -1 कप
  • बादाम-10-12
  • काजू-10-12
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • केसर-10-15 धागे
  • शक्कर - 4 टेबल स्पून
  • हरी इलायची - 4
  • ड्राई फ्रूट्स कतरन-सजाने के लिए

शाही शिकंजी ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले काजू और बादाम को गर्म पानी में भिगोकर रख दें। किशमिश को भी पानी में भिगोकर रख दें।

2. अब दूध को उबलने के लिए चढ़ा दें। जब एक उबाल आ जाए तब आंच धीमी कर दें। अब इसमें से चार-पांच चम्मच दूध एक कटोरी में निकाल लें और इसमें केसर भिगोकर रख दें।

3. दूध को लो को फ्लेम पर धीरे-धीरे उबलने दें। हमें दूध को इसकी क्वांटिटी आधे रहने तक उबालना है। इसमें केसर वाला दूध एड करें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें जिससे यह बर्तन की तली में ना चिपके।

4. जब दूध मात्रा में आधा रह जाए तब आंच बंद कर दें और दूध को पूरी तरह ठंडा होने दें।

5. अब मिक्सी के ब्लेंडर जार में छिले हुए बादाम डालें। साथ ही डालें काजू, ताजा हंग कर्ड और शक्कर। ध्यान रखें की दही खट्टा नहीं होना चाहिए। हमें ताजे दही से बना हंग कर्ड चाहिए।

6. अब इसे बारीक पीस लें। इसके बाद इसमें ठंडा हो चुका गाढ़ा दूध और इलायची पाउडर मिलाएं और एक बार और मिक्सी चलाएं। आखिर में इसमें भीगी हुई किशमिश डालें और गिलास में भरें। इंदौर की फेमस शाही शिकंजी तैयार है। इस फ्लेवर फुल शाही शिकंजी को कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और चिल्ड सर्व करें।

Tags

Next Story