Begin typing your search above and press return to search.

corona virus in india: लौट आया कोरोना, एक्टिव केस की संख्या हुई 1047

कोरोना वायरस एक बार फिर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है| एक्टिव केस की संख्या 1047 हो गई है| अब लक 11 मरीजों की मौत भी हो चुकी है|

corona virus
X
By Aakanksha Pandey

कोरोना वायरस एक बार फिर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है भारत के अधिकतर राज्यों में रोजाना कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है। जिससे लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में भी हडकंप मच गया है।

देश में 1047 एक्टिव केस

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 1047 हो गई है। सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस केरल में हैं। महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 केस हैं। कर्नाटक के 80 केसों में से सिर्फ 73 बेंगलुरु में हैं।

कोरोना से 11 मरीजों की मौत

यहीं नहीं अब कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है| महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 की मौत एक हफ्ते के भीतर हुई है। कोरोना से सबसे ज्यादा 5 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। ठाणे में सोमवार को एक महिला की मौत हुई।

चीन से फैला कोरोन वायरस

बता दें कि कोरोना वायरस का पहला मरीज साल 2019 में चीन के वुहान में पाया गया था। जिसके बाद कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। देखते ही देखते कोरोना वायरस की चपेट में आम आदमी से लेकर नेता-अभिनेता भी आ गए।

महामारी को लेकर लॉकडाउन

भारत में कोरोना वायरस 2020 में फैला था। जिसको देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फयू लगाया गया और 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में पहली बार लॉकडाउन के ऐलान किया था| यह पहला मौका था, जब लोगों ने किसी महामारी के चलते ऐसी बंदी देखी।

जरूरी चीजों को छोड़कर सभी बंद

लॉकडाउन में जरूरी चीजों को छोड़कर स्कूल-कॉलेज के साथ सभी संस्थान और यातायात, परिवहन उड़ानें बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन के कारण कई लोगों को अपने घरों से दूर रहना पड़ा। दरअसल, वाहनों के पहिए थमने से दूसरे राज्यों में कमाने खाने और रोजगार के लिए गए लोग वहीँ फंसे रह गए।

Next Story