Begin typing your search above and press return to search.

इन गलतियों की वजह से बिगड़ता है Eye Makeup, आज से ही सुधारें...

Eye Makeup Mistakes: आई मेकअप चेहरे को अजीब बना देता है और तुरंत पकड़ में भी आ जाता है। इसलिये छोटी-छोटी कुछ सावधानियां रख कर आई मेकअप करेंगी तो आप घर बैठे अच्छा आई मेकअप कर पाएंगी। तो चलिए जानते है...

इन गलतियों की वजह से बिगड़ता है Eye Makeup, आज से ही सुधारें...
X

Eye Makeup Mistakes

By Divya Singh

Eye Makeup Mistakes Tips in Hindi: बढ़िया आई मेकअप आपके पूरे लुक को बदल सकता है, लेकिन वहीं खराब आई मेकअप चेहरे को अजीब बना देता है और तुरंत पकड़ में भी आ जाता है। इसलिये छोटी-छोटी कुछ सावधानियां रख कर आई मेकअप करेंगी तो आप घर बैठे अच्छा आई मेकअप कर पाएंगी। ​यहाँ हम कुछ ऐसी सामान्य गलतियां बता रहे हैं जो आई मेकअप करने के दौरान हो जाती हैं और उन्हें सुधारने के आसान टिप्स भी बता रहे हैं।

​1. बहुत ज्यादा कंसीलर लगाना

​आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स छुपाने के लिए में ज्यादा मात्रा में कंसीलर न लगाएं। इससे 'केकी' लुक आता है।

​क्या करें- कंसीलर की हल्की लेयर लगाएं और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। हमेशा अपनी स्किन टोन से एक शेड लाइट कंसीलर ही चुनें।

2. आई प्राइमर का इस्तेमाल न करना

अपनी आंखों पर सीधे आईशैडो न लगाएं। आई प्राइमर लें और आई शैडो से पहले उसे लगाएं। अगर आई प्राइमर नहीं है तो आप लाइटर शेड का कंसीलर भी लगा सकती हैं। इसलिए हमेशा पहले थोड़ा सा आई प्राइमर या कंसीलर लगाएं और उसे पाउडर से सेट करें। उसके बाद आईशैडो लगाएं।

3. फ्लैट ब्रश लेना

आईशैडो को ब्लैंड करने के लिए आज भी बहुत सी लड़कियां फ्लैट ब्रश इस्तेमाल कर रही हैं। जिससे आईशैडो प्रॉपर्ली ब्लैंड नहीं हो पाता।

क्या करें- आईशैडो को ब्लैंड करने के लिए हमेशा फ्लफी ब्रश लें।

4. ब्रश को आगे से पकड़ना

आईशैडो लगाते समय बहुत सी लड़कियां ब्रश को बहुत पास से पकड़ती हैं। इससे ब्रश को सही से घूमने का मौका नहीं मिलता।

क्या करें- ब्रश को हमेशा थोड़ा पीछे से पकड़ें। जितनी दूर से ब्रश को पकड़ेंगी, उतना हल्का प्रेशर होगा और ब्लैंडिंग भी उतनी ही अच्छी होगी।

5. ब्लैंडिंग का मोशन गलत होना

ब्लैंडिंग का मोशन सही न हो तो भी आई मेकअप अच्छा नहीं होता।

क्या करें- ब्रश को रगड़ें नहीं। हो सके तो इसे सर्कुलर मोशन में ब्लेंड करें और अगर सर्कुलर मोशन में दिक्कत आ रही हो तो कार के विंड शील्ड वाइपर जैसे चलते हैं, उस तरह ब्लैंड करें यानी बैक एंड फोर्थ मोशन में।

6. शिमर ब्रश से लगाना

अगर आप आईशैडो लगाने के बाद शिमर ब्रश से उठाती हैं तो ऐसा न करें। ब्रश से ये सही से नहीं हो पाता।

क्या करें- हमेशा अपनी उंगली पर शिमर शैड लें और इसे हल्के से उंगली से ही ब्लैंड करें।

7. मस्कारा का गलत इस्तेमाल

घनी पलकें दिखाने के लिए ​मस्कारा के ज्यादा कोट्स न लगाएं। इससे पलकें आपस में चिपक जाती हैं जो दिखने में खराब लगती हैं।

​क्या करें- ब्रश में मस्कारा ज़रूरत से ज्यादा न लें। हमेशा 'जिग-जैग' मोशन में मस्कारा लगाएं ताकि हर पलक अलग-अलग दिखे।

8. आई ब्रोज़ को अच्छे से फिल न करना

आइब्रो को ठीक से फिल न करने की गलती भी बहुत सी लड़कियां करती हैं।

क्या करें- एक अच्छी आई ब्रो पैंसिल से अच्छी तरह आईब्रो को फिल करें। तरीके से फिल की गई आइब्रो बहुत अच्छी लगती है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story