Begin typing your search above and press return to search.

महिला को ऑर्गैज्म कैसे दिलाएं (How to make a woman orgasm) जानें 6 प्रकार के चरम सुख और उन्हें पाने के आसान तरीके!

How to make a woman orgasm: आज भी कई महिलाओं के लिए ऑर्गेज्म यानी सेक्स का चरम सुख, एक रहस्य बना हुआ है। अक्सर महिलाएं अपने शरीर की कामुक संरचना और प्लेज़र ज़ोन को नहीं पहचान पातीं, जिसकी वजह से उन्हें ऑर्गेज्म पाने में कठिनाई होती है या फिर बहुत अधिक समय लग जाता है।

महिला को ऑर्गैज्म कैसे दिलाएं (How to make a woman orgasm) जानें 6 प्रकार के चरम सुख और उन्हें पाने के आसान तरीके!
X
By Ragib Asim

How to make a woman orgasm: आज भी कई महिलाओं के लिए ऑर्गेज्म यानी सेक्स का चरम सुख, एक रहस्य बना हुआ है। अक्सर महिलाएं अपने शरीर की कामुक संरचना और प्लेज़र ज़ोन को नहीं पहचान पातीं, जिसकी वजह से उन्हें ऑर्गेज्म पाने में कठिनाई होती है या फिर बहुत अधिक समय लग जाता है।

क्यों नहीं आती महिलाओं को आसानी से ऑर्गेज्म?

कई महिलाएं अपने पार्टनर से अपने प्लेजर पॉइंट्स के बारे में खुलकर चर्चा नहीं करतीं। यहां तक कि कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्होंने कभी ऑर्गेज्म का अनुभव ही नहीं किया। इसकी मुख्य वजह है अपने शरीर के संवेदनशील अंगों के बारे में जागरूकता की कमी। अगर महिलाएं अपनी यौन इच्छाओं और शरीर की प्रतिक्रियाओं को समझने लगें, तो वे अपने साथी को भी सही दिशा में गाइड कर सकती हैं, जिससे उन्हें चरम सुख की प्राप्ति संभव हो सके।

महिलाएं 6 प्रकार के ऑर्गेज्म का अनुभव कर सकती हैं।

1. क्लिटोरल ऑर्गेज्म (Clitoral Orgasm)

क्लिटोरिस योनि के बाहर एक बेहद संवेदनशील टिश्यू होता है, जो लाखों नर्व एंडिंग्स से भरा होता है। इसे सीधे या आसपास के हिस्सों को हल्के स्पर्श से उत्तेजित करने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और महिला को संतुष्टि मिल सकती है।

2. जी-स्पॉट ऑर्गेज्म (G-Spot Orgasm)

जी-स्पॉट योनि के अंदर, सामने की दीवार पर स्थित एक संवेदनशील क्षेत्र होता है। इसे सही ढंग से उत्तेजित करने पर महिला को गहरी और तीव्र संतुष्टि मिल सकती है।

3. वेजाइनल ऑर्गेज्म (Vaginal Orgasm)

योनि के अंदर कई संवेदनशील ज़ोन होते हैं जैसे ए-स्पॉट या सर्विक्स क्षेत्र। सही स्पर्श और धीमी गति से इन क्षेत्रों को उत्तेजित करने पर गहरा ऑर्गेज्म संभव है।

4. निप्पल ऑर्गेज्म (Nipple Orgasm)

स्तनों और निप्पल में नर्व एंडिंग्स की भरमार होती है। जब इन अंगों को सही तरीके से चूमा या सहलाया जाता है, तो महिला को यौन उत्तेजना मिल सकती है और ऑर्गेज्म तक पहुंचना आसान हो जाता है।

5. ब्लेंडेड ऑर्गेज्म (Blended Orgasm)

जब दो या दो से अधिक कामुक हिस्सों—जैसे क्लिटोरिस और जी-स्पॉट या निप्पल—को एक साथ उत्तेजित किया जाता है, तो एक मिश्रित यानी ब्लेंडेड ऑर्गेज्म का अनुभव होता है।

6. मल्टीपल ऑर्गेज्म (Multiple Orgasm)

महिलाएं पुरुषों की तुलना में जल्दी रिकवर कर सकती हैं, इसलिए वे एक से अधिक बार लगातार ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकती हैं, जिसे मल्टीपल ऑर्गेज्म कहा जाता है।

महिलाओं को चरम सुख तक पहुंचाने के 5 असरदार तरीके

1. अपनी सेक्स परफॉर्मेंस सुधारें

यौन संतुष्टि के लिए जरूरी है कि पुरुष अपनी परफॉर्मेंस का आंकलन करें। अगर इंटरकोर्स बहुत जल्दी खत्म हो रहा है या लिंग पूरी तरह से उत्तेजित नहीं हो पा रहा, तो डॉक्टर से सलाह लें।सेक्स का समय 8-10 मिनट होना चाहिए। शीघ्रपतन या इरेक्शन की समस्या हो तो इलाज करवाएं।

2. फोरप्ले को प्राथमिकता दें

फोरप्ले से महिला की यौन उत्तेजना बढ़ती है। इसमें शामिल है:

  • धीरे-धीरे कपड़े हटाना
  • कोमल स्पर्श और किसिंग
  • मसाज और शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर ध्यान देना

3. उंगलियों का सही इस्तेमाल करें

साफ हाथों और कटे हुए नाखूनों से आप अपनी पार्टनर के जी-स्पॉट या क्लिटोरिस को हल्के-हल्के सहला सकते हैं। यह तकनीक कई महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचाने में मदद करती है।

4. हार्ड सेक्स के लिए जल्दबाज़ी न करें

धीमी शुरुआत करके इंटरकोर्स की टाइमिंग बढ़ाएं। शुरुआती 3-4 मिनट स्लो मूवमेंट रखें और फिर धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाएं। इससे जल्दी डिसचार्ज से बचा जा सकता है और पार्टनर को संतुष्टि मिलती है।

5. क्लाइमैक्स के बाद अपनापन दिखाएं

स्खलन के तुरंत बाद दूरी बनाना महिलाओं को असहज करता है। इस समय उन्हें बांहों में लेना, बात करना और उनका ध्यान रखना जरूरी होता है। इससे रिश्ता और भी गहरा होता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story