Begin typing your search above and press return to search.

How to Make Trifala Tea For Eye Wash: सीखें त्रिफला टी बनाने और उससे आंखों को धोने का सही तरीका, दो महीने में बेहतर हो सकती है आंखों की रौशनी

How to Make Trifala Tea For Eye Wash: सीखें त्रिफला टी बनाने और उससे आंखों को धोने का सही तरीका, दो महीने में बेहतर हो सकती है आंखों की रौशनी

How to Make Trifala Tea For Eye Wash: सीखें त्रिफला टी बनाने और उससे आंखों को धोने का सही तरीका, दो महीने में बेहतर हो सकती है आंखों की रौशनी
X
By Divya Singh

How to Make Trifala Tea For Eye Wash: आप त्रिफला के सेवन के ढेरों फायदे जानते और मानते होंगे लेकिन क्या आप अपनी आंखों को धोने के लिए त्रिफला टी बनाना जानते हैं? त्रिफला टी से आंखों को धोना आंखों की रोशनी को बेहतर करने का आज़माया हुआ नुस्खा है। आज इस आर्टिकल में हम आपको त्रिफला टी बनाने का सही तरीका बताएंगे और साथ ही इससे आंखों को धोने का भी जिससे आपको निश्चित ही फायदा होगा।

त्रिफला टी ऐसे बनाएं

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक जोशी के बताए तरीके से त्रिफला टी बनाने के लिए आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक कप पानी में डालकर दो से तीन मिनट उबाल लें। अब इसे एक मलमल के कपड़े से छान लें। आप छानने के लिए किसी काॅफी फिल्टर आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि त्रिफला के कण छानने के बाद इस चाय में ना बचें।

आई कप लें

इस त्रिफला टी को पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब इसे आई कप में भरें। आंखों को धोने के लिए इस्तेमाल होने वाले आई कप आपको मार्केट में या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे।

आई कप का यूज़ कैसे करें

आई कप में त्रिफला टी भरें। अब इसे अपनी आंखों के नीचे रखें। आंख बंद करें और इसे त्रिफला टी में डुबोएं। आई कप से आंख को अच्छी तरह कवर करें। अब आई कप समेत अपने चेहरे को ऊपर उठाएं। अब आई कप के भीतर त्रिफला टी में अपनी आंख खोलें और बंद करें। आप आंखों को ऊपर- नीचे, दाएं-बाएं खोल कर घुमा सकते हैं। इससे त्रिफला टी आपकी आंखों को अच्छी तरह से धोएगी। दो मिनट बाद आई कप हटा दें। दूसरी आंख को भी इसी तरह त्रिफला टी से धो लें।

आई कप न हो तो?

आई कप न हो तो आप आंखों को इस त्रिफला टी से रिंस भी कर सकते हैं। इसके लिए त्रिफला टी के छींटे अच्छी तरह आंखों में डालें और आंखों को धोएं।

एक से दो महीने में दिखेगा फर्क

डॉ विवेक जोशी के अनुसार त्रिफला टी से आंखों को धोने का फायदा आपको एक से दो महीने में जरूर नजर आएगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story