Begin typing your search above and press return to search.

How To Make Perfect Curd In Summer: गर्मी में परफेक्ट गाढ़ा दही जमाने का तरीका, न होगा खट्टा, न ढीला, सीखिये एक्सपर्ट्स से...

How To Make Perfect Curd In Summer: गर्मी में परफेक्ट गाढ़ा दही जमाने का तरीका, न होगा खट्टा, न ढीला, सीखिये एक्सपर्ट्स से...

How To Make Perfect Curd In Summer: गर्मी में परफेक्ट गाढ़ा दही जमाने का तरीका, न होगा खट्टा, न ढीला, सीखिये एक्सपर्ट्स से...
X
By Divya Singh

How To Make Perfect Curd In Summer: मार्केट का एकदम गाढ़ा मलाईदार दही जब भी हम खरीदकर लाते हैं तो खाने में मज़ा तो आता ही है, पर मन में एक मलाल जरूर रह जाता है कि हमसे घर में इतना गाढ़ा दही क्यों नहीं जमता कि कटोरा पलट दें और दही न गिरे। घर का दही आमतौर पर ढीला सा जमता है और गर्मी में तो खासकर इतनी जल्दी खट्टा हो जाता है कि उसके साथ मन भी खट्टा हो जाता है। क्योंकि फिर खाने में वो मजा नहीं आता जैसा आपने चाहा था। हम यहां आपके साथ बहुत बढ़िया गाढ़ा दही जमाने की ट्रिक्स शेयर कर रहे हैं जो खुद फेमस शैफ ने बताई हैं। चलिये जानते हैं।

पहली ट्रिक- शैफ संजीव कपूर

गाढ़ा दही जमाने के लिए पहली ट्रिक! यह ट्रिक शैफ संजीव कपूर ने बताई है। वे बताते हैं कि सबसे पहले एक लीटर फुल क्रीम दूध गर्म कर लें। दूध में अच्छी तरह उबाल आने दें। इस दौरान इसे बीच-बीच में चलते रहें। दूध जब अच्छी तरह उबल जाए, उसके बाद गैस बंद कर दें और दूध के गुनगुना रहने तक इंतज़ार करें।

जब दूध गुनगुना गर्म रह जाए तब एक कटोरी में दो टेबल स्पून दही का जामन लें। ध्यान रखें की दही का जामन बहुत खट्टा नहीं होना चाहिए। अब इसमें दो करछुल गुनगुना दूध डालें और व्हिस्क से अच्छी तरह फेंटें। जिससे कि इसमें कोई लम्प्स ना रहें। अब इसे बाकी के दूध में पलट दें और अच्छी तरह चलाएं। इसके बाद एक फैला हुआ बर्तन लें जैसे की आटा गूंधने की थाली होती है, उस तरह का। अब दूध को इस बर्तन में पलट दें और इसे कवर कर दें। दही को जमने के लिए 4 से 5 घंटे किसी गर्म स्थान पर रखें। आपका गाढ़ा मलाईदार दही जमकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद उसे फ्रिज में रख दें जिससे यह परफेक्टली सेट हो जाएगा। ना ही यह खट्टा होगा और ना ही ढीला।

दूसरी ट्रिक- शैफ भूपी

मिट्टी के बर्तन में गाढ़ा मलाईदार दही जमाने की यह ट्रिक शैफ भूपी ने बताई है। मिट्टी के बर्तन में जमा दही बहुत गजब का स्वाद देता है। खासकर गर्मी में। इसमें मिट्टी की सोंधी खुशबू भी आती है और गजब की शीतलता भी मिलती है। इसके लिए आप एक लीटर फुल क्रीम दूध लें। इसे उबालने के लिए चढ़ा दें। आपको इसे चलाते हुए इतनी देर तक उबालना है जिससे कि करीब 100 एम एल दूध रिड्यूस हो जाए। इससे ज्यादा आपको इसे नहीं पकाना है। अब आंच बंद कर दें और दूध को गुनगुना होने दें। दूध सही तरह ठंडा हुआ है कि नहीं, यह जानने के लिए अपनी हथेली के पिछले हिस्से पर एक बूंद दूध टपका कर देखें। आपको गर्माहट महसूस होनी चाहिए, जलन नहीं। यदि दूध इस स्थिति तक ठंडा हो गया है तो यह दही जमाने के लिए परफेक्ट है।

अब मिट्टी का एक बर्तन लें। उसमें एक टेबल स्पून दही का जामन डालें और उसे पूरी अंदरूनी सतह पर फैला दें जैसा कि पुराने जमाने में किया जाता था। जामन की क्वालिटी पर जरूर ध्यान दें। यह बहुत खट्टा नहीं होना चाहिए वरना पूरा दही भी बहुत खट्टा जमेगा।

अब एक टेबल स्पून दही बाकी के गुनगुने दूध में डालें और इसे चम्मच या कटोरी से बहुत अच्छी तरह ऊपर-नीचे करते रहें। जिससे दूध में बढ़िया झाग बनेगा और दही बहुत ही गाढ़ा जमकर तैयार होगा। अब इस दूध को मिट्टी के बर्तन में शिफ्ट कर दें और किसी ढक्कन से कवर कर दें। इसे 7 से 8 घंटे के लिए इसी तरह छोड़ दें। आप देखेंगे कि आपका बहुत ही गाढ़ा मलाईदार दही जमकर तैयार हो गया है। लेकिन इसे इस समय ना छेड़े। इसे फ्रिज में सेट होने के लिए 1 घंटे रख दें। उसके बाद आपका दही इतना गाढ़ा तैयार होगा कि आप बर्तन को पलट देंगे तब भी दही गिरेगा नहीं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story