Begin typing your search above and press return to search.

How To Identify Sweetness Of These 7 Fruits: सात तरह के फलों को बिना चखे उनकी मिठास जांचने की ट्रिक्स यहां जानें

How To Identify Sweetness Of These 7 Fruits: सात तरह के फलों को बिना चखे उनकी मिठास जांचने की ट्रिक्स यहां जानें

How To Identify Sweetness Of These 7 Fruits: सात तरह के फलों को बिना चखे उनकी मिठास जांचने की ट्रिक्स यहां जानें
X
By Divya Singh

How To Identify Sweetness Of These 7 Fruits: फल खाना स्वस्थ रहने का अचूक मंत्र है यह तो सभी जानते हैं और इसलिए पैसे खर्च कर फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि फल खरीदते समय मन में एक हिचकिचाहट रहती है कि कहीं फल अंदर से खट्टा या बेस्वाद ना निकल जाए और पैसे बर्बाद न हो जाएं। इसलिए हम आज यहां आपके साथ सात तरह के फलों को बिना चखे उनकी मिठास जांचने की ट्रिक शेयर कर रहे हैं। ये सात फल हैं तरबूज, खरबूजा, अनार, अंगूर, सेब, अनानास और केला। इन ट्रिक्स को जानिए, फिर आप बिना चखे भी पता कर सकेंगे की फल अंदर से मीठा है या नहीं।

तरबूज

तरबूज की मिठास जांचने के लिए उसकी सतह पर देखें। अगर सतह पर पीले धब्बे हैं तो उसके मीठे होने की संभावना ज्यादा है।

आप तरबूज की मिठास जांचने के लिए उसे अपनी उंगलियों के पीछे के हिस्से से ठकठकाकर यानी बजाकर देखें। अगर भारी आवाज आ रही है तो तरबूज के मीठे होने की संभावना ज्यादा है। पका हुआ तरबूज तेज आवाज करता है। वहीं अगर ठकठकाने पर हल्की सी आवाज आ रही है तो वह तरबूज अंदर से कच्चा और फीका निकलेगा। कच्चा तरबूज ज्यादा गहरी रंगत का और चमकीला सा होता है।

यदि तरबूज का डंठल सूखा हुआ है तो उसके मीठे होने की संभावना ज्यादा है। डंठल हरा है तो अभी तरबूज पका नहीं है यानी कि वह कच्चा है।

तरबूज की मिठास को जांचने के लिए उसके निचले हिस्से पर गौर करें। अगर निचला हिस्सा बड़ा और गहरे भूरे रंग का है तो तरबूज पका हुआ है वहीं अगर निचला हिस्सा छोटा या सफेद है तो तरबूज कच्चा है या कम मीठा है।

खरबूजा

खरबूजा मीठा है या नहीं, यह जानने के लिए उसके डंठल की तरफ देखें। अगर उसका डंठल (स्टेम) हरा हो और उसके आसपास हल्की-हल्की धारियां हो तो वह खरबूजा मीठा निकलने की संभावना ज्यादा है।

साथ ही पूरे खरबूजे की रंगत पीली हो और उस पर गहरे हरे रंग की धारियां हों तो वह खरबूजा मीठा निकलता है। वहीं अगर खरबूजा ऊपर से हरा-हरा है तो उसके फीके होने की संभावना ज्यादा है।

खरबूजे की मिठास जांचने का एक और तरीका है कि आप उसे हाथ में उठाकर उसका वजन चेक करें। आप कुछ खरबूजे उठा कर देखें। जो खरबूजा वजन में हल्का होगा उसके मीठे और पके हुए होने की संभावना ज्यादा है बजाय कि भारी खरबूजे के।

अनार

अनार की मिठास जांचने का एक बहुत बढ़िया संकेत है अनार के उस हिस्से को देखना जिस पर पत्ते से निकले होते हैं। अगर ये पत्ते इकट्ठे हैं तो अनार फीका होने की संभावना ज्यादा है। वहीं अगर वे पत्ते फैले हुए हैं, खुले हुए हैं तो अनार के मीठा होने की संभावना ज्यादा है।

अंगूर

अंगूर मीठा है या खट्टा, यह जानने के लिए सबसे बड़ा संकेत है उसके रंग को पहचानना। बात करें हरे अंगूर की, तो अगर यह हल्के रंग का है, यानी पीलापन लिए है तो उसके मीठे होने के चांसेज़ ज्यादा होते हैं बजाय की गहरे हरे रंग के अंगूर के।

खट्टे अंगूर अपेक्षाकृत कड़े भी होते हैं। मीठे अंगूर की स्किन पतली और सॉफ्ट नजर आती है।

वही काले अंगूर की मिठास पता लगाने के लिए भी उसके रंग पर ध्यान दें। काले अंगूर का रंग जितना गहरा होगा, उसके मीठे होने के चांसेज़ उतने ही ज्यादा हैं।

सेब

सेब की मिठास जांचने के लिए उसकी स्किन पर गौर करें। अगर उसकी स्किन यानी ऊपरी सतह पर हल्की-हल्की धारियां है तो वह सेब मीठा निकलेगा वहीं अगर वह चिकना, गहरी लाल रंगत का है तो उसके कम मीठा निकलने की संभावना है।

अनानास

अनानास की मिठास जांचने के लिए उसकी स्किन को गहराई से देखें। पके हुए अनानास का छिलका थोड़ा पीला और लाल सा होना चाहिए। तभी वह अंदर से मीठा निकलेगा। उसकी जगह अगर अनानास हरा सा है तो वह बेस्वाद निकलेगा।

केला

केले की मिठास जांचने का तरीका है कि उसके रंग पर गौर करें। पका हुआ और मीठा केला वह होगा जिसके छिलके पीले हैं और उन पर भूरे रंग की चित्तियां हैं।

वहीं अगर केला हरा सा है या फिर पीला होकर भी चित्तीदार नहीं है तो वह मीठा नहीं होगा। कम मीठे केले का छिलका सख्त भी होगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story