how garlic helps in weight loss : लहसुन करेगा वेट लॉस, कैसे वो यहाँ जानिए
Lahsun Se Vajan Kaise Ghatayen : जानिए किस तरह वजन घटाने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है.

how garlic helps in weight loss : लहसुन के फायदे जानने की कड़ी में NPG NEWS द्वारा आपको लहसुन से औरतों और पुरुषों को होने वाले अनगिनत फायदे के बारे में जानकारी दी गई है. इसी कड़ी में आज हम आपको लहसुन से कैसे आप फिट एंड फाइन रहे... कैसे आप मोटापा से मुक्ति पाए इसकी जानकारी देंगे. आप लहसुन के फायदें जानकर हैरान हो जायेंगे की ये कैसे एक छोटी सी लहसुन भी वजन कम कर सकती है, तो चलिए फिर.
मोटापे से छुटकारा दिलाने के साथ लहसुन को कई बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज भी माना जाता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है, हाई बीपी से छुटकारा मिलता है, बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होता आदि। खाली पेट लहसुन (Garlic) खाने पर वजन कम होने में भी मदद मिल सकती है. लहसुन ना सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है बल्कि कॉलेस्ट्रोल कम करने में भी असर दिखाता है. इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, मैंग्नीज और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जानिए किस तरह वजन घटाने और बैली फैट (Belly Fat) कम करने के लिए लहसुन का सेवन किया जा सकता है.
लहसुन खाने का सही तरीका और वक्त
- लहसुन की 2-3 कलियां लें।
- इनका छिलका अच्छी तरह उतार लें।
- इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी या नॉर्मल पानी के साथ चबाकर खाएं।
- इसके बाद आधे घंटे तक खाने से बचें।
ये होंगे फायदें
मोटापा और अधिक पेट का बड़ा कारण शरीर में टॉक्सिन का जमना है। लहसुन को डिटॉक्स करने वाला माना जाता है। यह शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। जिसकी वजह से चर्बी बढ़ना रुक जाती है।
फैट जलाता है लहसुन
कई सारी स्टडी में लहसुन को फैट कम करने वाला पाया गया है। शोधकर्ता बताते हैं कि लहसुन में फैट बर्निंग गुण होते हैं, जो आपके शरीर की फालतू वसा को एनर्जी बनाकर खत्म कर देते हैं। इससे काफी जल्दी वजन कम किया जा सकता है।
भूख पर कंट्रोल
ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ता है। वजन कम करने के लिए भूख को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। यह कैलोरी इनटेक कम करने में मदद करता है। लहसुन खाने से पेट देर तक भरा रहता है और जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है।
वजन होने लगेगा कम
वजन कम करने के लिए आपको टॉक्सिन निकालना, फैट बर्निंग तेज करना, मेटाबॉलिज्म सुधारना और भूख कंट्रोल करना जरूरी होता है। लहसुन ये सभी काम करके वेट लॉस में मदद करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- लहुसन को भी जरूरत से ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए.
- एसिडिटी की दिक्कत में भी लहसुन खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि लहसुन हार्टबर्न का कारण बन सकता है.
- सल्फर होने के चलते लहसुन खाने पर मुंह से बदबू आने की दिक्कत भी हो सकती है.
