Honey for Skin: चेहरे पर शहद लगाने के 7 जादुई फायदे, बदल जाएगी आपकी रंगत

Honey for Skin News: हनी या शहद सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, आपकी स्किन के लिए भी प्रकृति का ज़बरदस्त तोहफ़ा है।चाहे वह मुँहासों की समस्या हो या चेहरे का रूखापन, शहद का नियमित और सही इस्तेमाल आपकी स्किन को गहराई से पोषण देकर उसे अंदर से चमकदार बनाता है। और तो और इसमें एंटी एजिंग गुण भी हैं। इसकी एक पतली सी लेयर आपके चेहरे पर जादुई निखार लाने के लिये काफी है। आइये जानते हैं स्किन के लिये शहद के खास फायदे कौन से हैं।
1. नेचुरल माॅइश्चराइज़र है शहद
शहद एक ऐसा मॉइश्चराइजर है जिसका तोहफ़ा हमें प्रकृति ने दिया है। स्किन एक्सपर्ट शहद को सबसे बेहतरीन ह्यूमेक्टेंट बताते हैं, यानी यह हवा से नमी खींचकर आपकी त्वचा में लॉक कर देता है। यह ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है और उनकी स्किन को नर्म-मुलायम बनाता है।
2. एंटी-एजिंग गुण
शहद में एंटी-एजिंग गुण भी है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स 'फ्री रेडिकल्स' से लड़ते हैं, जिससे चेहरे पर उभर आए फाइन लाइंस और रिंकल्स कम होते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3. कील-मुहासों से राहत
शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पोर्स की गहराई से सफाई करता है और मुहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।
4. देता है नेचुरल ग्लो
शहद आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। त्वचा को गहराई से पोषण देकर, शहद अंदर से एक नेचुरल ग्लो पाने में मदद करता है।
5. रेडनेस और सूजन से राहत
कई बार आपके चेहरे पर रेडनेस और सूजन की समस्या हो जाती है। शहद इन समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है ।
6. डेड सेल्स हटाए
शहर का रेगुलरली यूज़ करने पर यह आपकी स्किन को एक्स्पोलिएट करने में भी मदद करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है।
7. सनबर्न से राहत
गर्मियों में तो शहद की उपयोगिता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस दौरान सन बर्न की समस्या बहुत ज्यादा होती है। शहद में नेचुरल हीलिंग गुण होते हैं इसलिए यह आपको सनबर्न से राहत देता है।
Tags
-
Home
-
Menu
