Begin typing your search above and press return to search.

Homemade Mask for Instant Glow: दिवाली पर आज़माइए ये होममेड मास्क, चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो...

Homemade Mask for Instant Glow: दिवाली पर आज़माइए ये होममेड मास्क, चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो...
X
By Gopal Rao

Homemade Mask for Instant Glow: दिवाली नज़दीक है। इन दिनों ब्यूटी पार्लर्स पर महिलाओं की लाइन लगती है। अपनी बारी के इंतज़ार में खूब-खूब देर बैठना पड़ता है और कई बार तो इस देरी के कारण मन मार कर यूंही घर लौटना पड़ता है क्योंकि घर की कोई जिम्मेदारी वापस खींच लेती है। अगर आप भी वेटिंग क्लीयर होने का वेट न सकने वालों में से हैं तो निराश होने की ज़रूरत नहीं हैं। हम यहां होममेड ईज़ी मास्क बनाने का तरीका आपको बता रहे हैं जिससे आपके चेहरे का खोया हुआ नूर लौट आएगा। इंस्टेंट ग्लो के लिए आप इनमें से कोई भी मास्क आज़मा सकती हैं।

आलू टमाटर का मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए आप एक मीडियम साइज़ के आलू को कीस कर और निचोड़ कर उसका रस निकाल लें। अब एक टमाटर को भी कीस कर उसका दो चम्मच रस आलू के रस में मिक्स कर लें। अब इसमें डेढ़ चम्मच बेसन, डेढ़ चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधे रसीले नींबू का रस डालें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और नींबू का रस लगाने से आपको परेशानी होती है तो आप नींबू की जगह गुलाबजल मिला सकती हैं। बस आपका मास्क तैयार है। अपने चेहरे को क्लीन करने के बाद इस मास्क के तीन से चार कोट अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अपने चेहरे का ग्लो और स्किन की साॅफ्टनेस देख आप खुद पर फ़िदा हो जाएंगी।

काॅफी और चावल के आटे का मास्क

काॅफी मास्क चेहरे पर ग्लो पाने के लिए बहुत बढ़िया होते हैं। इसके लिए आप दो रुपये वाला काॅफी का एक पाउच लें। इसे कटोरी में खाली करें। अब काॅफी पाउडर में एक चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच टमाटर का रस, एक चम्मच शहद और एक चम्मच बेसन मिक्स करें। आपका मास्क तैयार है। पहले चेहरे को कच्चे दूध से साफ करें। अब इस मास्क की सामग्री से ही एक चम्मच मिश्रण लेकर स्किन को स्क्रब करें। अब चेहरे को पोंछ लें। आखिर में मास्क की अच्छी लेयर चेहरे पर लगा लें। मास्क की सामग्री बची हो तो हल्का सूखने पर एक कोट और लगा लें। गर्दन पर भी एप्लाई करें। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। आपका चेहरा चमक उठेगा।

उबले हुए चावल का मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधी कटोरी उबले हुए चावल को मिक्सर में पीस लेना है। एकदम महीन पेस्ट तैयार कर एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें एक-एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिला ले। नींबू के रस की जगह गुलाब जल भी मिला सकती हैं। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। बस आपका फेस मास्क तैयार है। अपने चेहरे को धो लें। अब इस मास्क की सिंगल कोटिंग अपने चेहरे पर करें। 20-25 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। सूखने के बाद नाॅर्मल पानी से चेहरे को धो लें। दिवाली से पहले इस होममेड मास्क को दो बार ज़रूर लगाएं। आपको त्योहार पर अच्छा रिज़ल्ट मिलेगा।

चावल के आटे और नारियल तेल का मास्क

इस मास्क को बनाना सबसे आसान है। आपको एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाना है। और बस आपका फेस पैक तैयार है। इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ़ कर लें। हफ्ते में दो बार यानी दिवाली से पहले चार बार यह मास्क आपको लगाना है। फिर देखिए, ब्यूटीशियन भी आपके चेहरे की चमक का राज़ पूछेंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story