Begin typing your search above and press return to search.

Home Remedies For Under Eye Wrinkles And Crows Feet: आंखों के किनारे नज़र आने लगी हैं कौए के पंजे जैसी झुर्रियां? अपनाकर देखें, इन घरेलू उपायों से ये जिद्दी झुर्रियां होंगी गायब...

Home Remedies For Under Eye Wrinkles And Crows Feet: उम्र बढ़ने के साथ हमारी स्किन की इलास्टिसिटी यानी लोच और कोलेजन का उत्पादन दोनों ही घटने लगते है जिसके चलते झुर्रियां पड़ती हैं। आंखों के आसपास की स्किन और ज्यादा सॉफ्ट होती है इसलिए उस पर असर जल्दी नज़र आता है। इसी तरह आंखों के साइड पर भी ज़रा सा हंसते ही कई सारी झुर्रियां एक साथ नज़र आती हैं जिन्हें क्रोज़ फीट कहा जाता है।

Home Remedies For Under Eye Wrinkles And Crows Feet: आंखों के किनारे नज़र आने लगी हैं कौए के पंजे जैसी झुर्रियां? अपनाकर देखें, इन घरेलू उपायों से ये जिद्दी झुर्रियां होंगी गायब...
X
By Divya Singh

Home Remedies For Under Eye Wrinkles And Crows Feet: उम्र बढ़ाने के साथ चेहरे पर झुर्रियां पड़ना लाज़मी है। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ हमारी स्किन की इलास्टिसिटी यानी लोच और कोलेजन का उत्पादन दोनों ही घटने लगते है जिसके चलते झुर्रियां पड़ती हैं। आंखों के आसपास की स्किन और ज्यादा सॉफ्ट होती है इसलिए उस पर असर जल्दी नज़र आता है। इसी तरह आंखों के साइड पर भी ज़रा सा हंसते ही कई सारी झुर्रियां एक साथ नज़र आती हैं जिन्हें क्रोज़ फीट कहा जाता है। ये आपको अधिक उम्र का दिखाती हैं। बदलती दिनचर्या, बढ़ता तनाव और मोबाइल-लैपटॉप के अधिक इस्तेमाल के कारण अब कम उम्र में भी यह समस्या होने लगी है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से आप इन्हें हल्का करने में सफल हो सकती हैं। तो चलिए आज जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जो आंखों के नीचे और बगल की झुर्रियों को कम करने में आपकी मदद करेंगे।

1. पपीते का रस

पपीते का रस एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। आप पपीते की प्यूरी बनाकर उससे मसाज करें या इसका रस आंखों के नीचे और आसपास लगाएं। 15 मिनट इसे लगे रहने दें। उसके बाद चेहरा धो लें।

2. नारियल का तेल

नारियल के तेल को उंगलियों पर लगाकर हल्के हाथों से आंखों के नीचे और बगल में मसाज करें। नारियल का तेल स्किन की खोई नामी लौटाएगा और इससे आंखों के आसपास की झुर्रियां भी कम होंगी।

3. कैस्टर ऑइल

स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल भी बहुत उपयोगी है। आप इसका इस्तेमाल नारियल के तेल के साथ मिलाकर भी कर सकती हैं। आंखों के आसपास हल्के हाथों से इससे मसाज करें या महज लगाकर कम से कम आधे घंटे के लिये छोड़ दें। बाद में फेस वॉश कर लें। ऐसा करने से बहुत जल्दी आपको झुर्रियों से राहत मिलेगी।

4. खीरे का रस

आंखों के आसपास पड़ी झुर्रियों और काले घेरों से राहत पाने के लिए खीरे की स्लाइस रखना या उसके रस से हल्की मसाज करना भी बहुत फायदेमंद है। आप इसका रस लगाकर छोड़ें। और सूखने पर चेहरा धो लें।

5. गुलाब जल और शहद

गुलाबजल में शहद और हल्दी मिलाकर लगाएं। इस आसान उपाय से भी आप इन झुर्रियों से राहत पा सकती हैं। जब ये मास्क सूख जाए तो सादे पानी से इसे साफ कर लें।

6. दूध की मलाई

दूध की ठण्डी मलाई लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर झुर्रियों वाली त्वचा पर अच्छी तरह लगाएं। आधे घण्टे बाद इसे धो दें। नियमित इस्तेमाल से फायदा होगा।

7. रोजहिप ऑयल

रोजहिप ऑयल भी आंखों के नीचे की झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। हल्के हाथों से इसे मलें। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

8. ऑलिव ऑयल

आप ऑलिव ऑयल से भी मसाज कर सकती हैं। यह भी काफी फायदेमंद होता है। आप रात को सोने से पहले इससे मसाज कर रात भर के लिए छोड़ भी सकती हैं।

9. भरपूर पानी पिएं

आपकी स्किन ज्यादा से ज्यादा समय तक साॅफ्ट और रिंकल फ्री नज़र आए इसके लिए ज़रूरी है कि आप अपनी बाॅडी को हाइड्रेट रखें। शरीर में पानी की कमी हो तो चेहरा भी रूखा और बेजान नज़र आता है। इसलिए भरपूर पानी ज़रूर पिएं।

10. इतनी केयर ज़रूर करें

सूरज की हानिकारक किरणों से बचें। स्कार्फ़, सनग्लाॅसेज़, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। बैलेंस्ड डाइट लेना चाहिए जिसमें हरी सब्जियाँ और फल शामिल हों।डाइट में विटामिन ए,ई,सी,बी 3,बी 12 और विटामिन के ज़रूर भरपूर मात्रा में हो। अंकुरित अनाज के सेवन से झुर्रियों से बचाव होता है। पीठ के बल सोएं। करवट लेकर सोने से आंखों के आसपास की स्किन पर दबाव पड़ता है और त्वचा पर झुर्रियां आ सकती हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story