Begin typing your search above and press return to search.

Home Remedies For Soft Lips: बदलते मौसम में ज़्यादा फट रहे हैं होंठ? मुलायम होठों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...

Home Remedies For Soft Lips: बदलते मौसम में ज़्यादा फट रहे हैं होंठ? मुलायम होठों के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...
X
By Gopal Rao

Home Remedies For Soft Lips: यूं तो अभी ठंड की आहट ही मिली है लेकिन बदलते मौसम का असर होंठो पर दिखने लगा है। होंठ फटने लगे हैं। सच तो यह है कि होंठों की मुलायमित ही उनका असल सौंदर्य है। ये सौंदर्य सर्दियों में भी बरकरार रहे इसके लिए कुछ आसान से घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आसान सी होम रेमेडीज़।

1.पेट्रोलियम जैली तो प्रायः सभी ट्राई करते हैं लेकिन बदलते मौसम में उनसे भी पूरा फायदा नहीं हो रहा है। ऐसे में आप ऑलिव ऑइल में वैसलीन मिला कर लगाएं। आपके होंठ जल्दी पहले की तरह मुलायम हो जाएंगे।

2. एक बहुत अच्छा उपाय यह है कि आप ग्लिसरीन, एलोवेरा जैल, नींबू और गुलाब जल मिक्स करें।इस मिश्रण को रोज रात को होठों पर लगाएं। हल्की सी मालिश करें। ये बेहतरीन होम रेमेडी है। इसे लगाने से पूरी सर्दियों में आपको होंठ फटने की दिक्कत नहीं होगी।

3. शहद के जितने गुण गिनाए जाएं, वो कम हैं। स्किन को साॅफ्ट बनाने के लिए तो आप शहद का इस्तेमाल करते ही होंगे, होंठों के लिए भी कर के देखें। शहद के साथ कुछ बूंदे ग्लिसरीन की भी मिला कर देखें। रोजाना रात को मालिश कर के सोएं। होंठ फटने की समस्या आएगी ही नहीं।

4.देसी घी से होठों की हल्के हाथों से मालिश करने पर आपको लाभ होगा। देसी घी में फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिन ए, ई, डी, और के 2 होते हैं। जो होठों को वापस नर्म बनाने में मदद करते हैं।

5. कैस्टर शुगर में नारियल तेल मिलाकर हल्के हाथों से अपने होठों पर मलें। इससे डेड स्किन रिमूव होगी। ध्यान रखें अगर आपके होंठों पर पपड़ी पड़ गई है, तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी है। धीरे-धीरे रोजाना इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट मिलेगा।

6. विटामिन ई से समृद्ध बादाम का तेल भी होठों पर मालिश करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर इसमें नींबू मिलाकर लगाएंगे तो और जल्दी फायदा होगा। होंठ मुलायम तो होंगे ही उनका रंग भी निखरेगा।

7. आप मलाई भी होठों पर लगा सकते हैं। इसकी नेचुरल चिकनाई लुब्रिकेंट की तरह काम करेगी। इसकी मालिश से आप के होठों को अच्छी मुलायमियत मिलेगी।

8. गुलाब की पंखुड़ियों को ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिश्रण में मिलाकर रोज चंद सेकंड के लिए होठों पर मलें। आपके साॅफ्ट और पिंक लिप्स लोगों की तारीफ पाएंगे।

9. आप देसी घी या सरसों का तेल या बादाम के तेल की कुछ बूंदें रोज रात को सोने से पहले नाभि में डालें। होठों को मुलायम बनाए रखने के लिए यह आजमाया हुआ नुस्खा है।

10. भरपूर पानी पिएं। बाॅडी हाइड्रेटेड रहेगी तो स्किन ही नहीं होंठ भी मुलायम बने रहेंगे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story