High Cholesterol: कोलेस्ट्राॅल क्या है, कैसे बनता है, क्या खाने से बढ़ता है, कम करने के लिए क्या खाएं? सब जानिए यहां...
High Cholesterol: कोलेस्ट्राॅल क्या है, कैसे बनता है, क्या खाने से बढ़ता है, कम करने के लिए क्या खाएं? सब जानिए यहां...

High Cholesterol: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आज के दौर की बहुत बड़ी समस्या है। आजकल युवा भी बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की अनेक बीमारियों से जूझ रहे हैं। चलते-चलते युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है और वे अपनी जान गवां रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारियों का मुख्य कारण है। इस आर्टिकल में हम सरल शब्दों में जानेंगे कि कोलेस्ट्रॉल क्या है? यह कैसे बनता है? ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हम क्या खाएं। तो चलिए शुरू करते हैं।
० कोलेस्ट्रॉल क्या है?
कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का लिपिड (मोम जैसा साॅफ्ट और पीला एक पदार्थ ) है जो आपके शरीर के लिए बहुत से ज़रूरी काम करता है। साइंस की भाषा में बात करें तो लिपिड ऐसे पदार्थ हैं जो पानी में नहीं घुलते हैं, ये रक्त के माध्यम से आपके शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँचते हैं जहाँ उनकी आवश्यकता होती है। हमारे शरीर में मौजूद लिवर खुद ही कोलेस्ट्रॉल (लगभग 70% ) बनाने का काम करता है। शेष 30 % कोलेस्ट्रॉल हमारे आहार से हमारे शरीर में पहुंचता है। कोलेस्ट्रॉल भोजन को पचाने के लिए पित्त बनाता है। यह कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने में भी मदद करता है।
वैसे तो लीवर कोलेस्ट्रोल का बैलेंस बनाता है लेकिन कई बार यह बैलेंस नहीं बन पाता और आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और खासकर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हालांकि सालों तक आपको इसका अंदाजा ही नहीं हो पाता। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसें ब्लॉक होने लगती हैं और कभी किसी दर्द या अन्य समस्या के रूप में सामने आती हैं। तब टेस्ट कराने पर आपको पता चलता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है। कोलेस्ट्रॉल की सामान्य रेंज 130 से 200 mg/dl है। लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि यह 130 के आसपास ही रहे। इसे 200 तक बढ़ने नहीं देना चाहिए।
० कौन सी चीज़ें कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं?
1. मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल खाने की नॉन वेज चीज़ों से बढ़ता है। फल, सलाद और सब्जियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। मटन, मीट, पोर्क, बीफ, हैम, चिकन,फिश के अलावा अंडे के पीले भाग में भी कोलेस्ट्रॉल होता है।
2. मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स में भी कोलेस्ट्रॉल होता है। लेकिन चूंकि दूध शाकाहारियों के लिए कैल्शियम, प्रोटीन आदि का महत्वपूर्ण सोर्स है इसलिए वे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने के लि डबल टोन्ड मिल्क 200 एमएल पर डे ले सकते हैं और स्किम्ड मिल्क 500 एम एल पर डे ले सकते हैं।
3. नट्स और सीड्स की अधिक मात्रा भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है। क्योंकि इनमें फैट अच्छी मात्रा में होता है जो अंदर जाकर ट्राइग्लिसराइड बनाता है। ये ट्राइग्लिसराइड आगे जाकर कोलेस्ट्रॉल बनाता है। सामान्य व्यक्ति रोज़ 5-7 बादाम और 2-3 अखरोट तक ही लें। ज्यादा एक्टिविटी वाले लोग डाॅक्टर की सलाह पर मात्रा तय कर सकते हैं।
० कौन सी मुख्य आदतें बढ़ाती हैं कोलेस्ट्रॉल?
1.अगर आप ओवरवेट हैं, मोटापे के शिकार हैं तो ट्राईग्लिसराइड बढ़ता है और फल स्वरुप कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है इसलिए अपने मोटापे को नियंत्रित रखें।
2. एक्सरसाइज नहीं करने से एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
3. जिन लोगों की फैमिली में हाई कोलेस्ट्रॉल की टेंडेंसी होती है उन्हें भी आनुवंशिक रूप से यह समस्या आ जाती है।
4. स्मोकिंग करने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
० कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए क्या खाएं?
1. लहसुन
लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है। आप रोज सुबह एक से दो कली लहसुन कच्चा खाकर ऊपर से गर्म पानी पिएं तो 9 -15% तक कोलेस्ट्राॅल कम हो सकता है।
2. ओट्स
आप 2-3 टेबल स्पून ओट्स का सेवन रोज़ सुबह नाश्ते में कर सकते हैं। साथ में फ्रूट्स और नट्स भी शामिल करें।
3. ग्रीन टी
अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और उसके बिना दिन की शुरुआत नहीं करना चाहते तो हमेशा ग्रीन टी को प्रेफर करें। आप हर दिन एक से दो कप ग्रीन टी पी सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को घटाने में बहुत मदद करती है।
4. जौ/बार्ले
आप जौ की रोटी खाएं या इसे अपने सलाद और सूप में मिलाएं।
5. आंवला पाउडर
एक चम्मच आंवला पाउडर पानी में घोलकर सुबह लें।
6. नींबू
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर नींबू का सेवन करें।
7. दालचीनी
3-4 चुटकी दालचीनी का चूर्ण शहद के साथ लें और ऊपर से दूध पिएं।
8. मेथी दाना
एक चम्मच मेथी दाने रात भर एक गिलास पानी में गलाकर सुबह खाली पेट इसका पानी पी लें। आप दानों को भी चबाकर खा लें तो और बढ़िया।
9. दालें,चना,बीन्स
प्रोटीन, फाइबर और दूसरे ज़रूरी मिनरल्स से भरपूर दालें, चना, बीन्स आदि कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत मददगार हैं।
10. ईसबगोल
दो चम्मच ईसबगोल की भूसी हर दिन लेने से भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
11. काली मिर्च और घी
आप 2-3 चुटकी कालीमिर्च का पाउडर आधा चम्मच घी के साथ ले सकते हैं।