रोजाना नाभि में तेल डालकर सोने से होता है ये चमत्कार! पाचन, त्वचा और नींद में दिखेगा ये बदलाव; फायदे देखकर चौक जाएंगे आप

हेल्थ डेस्क। हमारे शरीर में नाभि सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा नहीं है, बल्कि आयुर्वेद के अनुसार यह पूरे शरीर का केंद्र है। नाभि से शरीर के कई हिस्सों तक ऊर्जा और पोषण पहुंचता है। यही वजह है कि रोजाना नाभि में तेल लगाने की परंपरा अब फिर से चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति लगातार 21 दिन तक यह उपाय अपनाता है, तो उसके शरीर में कई चौंकाने वाले फायदे देखने को मिलते हैं।
रोज रात को सोने से पहले नाभि को साफ करें और उसमें 2-3 बूंद नारियल, बादाम या सरसों का तेल डालें। फिर हल्के हाथों से नाभि के आसपास मालिश करें। यह प्रक्रिया सिर्फ 2-3 मिनट की होती है, लेकिन इसके असर लंबे समय तक रहता है।
अगर आप रोज रात को सोने से पहले नाभि में कुछ बूंदें नारियल, बादाम या सरसों का तेल डालते हैं और हल्के हाथों से मालिश करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, अपच, एसिडिटी जैसी दिक्कतें दूर होती हैं। त्वचा में निखार आता है, चेहरे पर चमक बढ़ती है और ड्राईनेस कम होती है। बालों को मजबूती मिलती है, रूसी और स्कैल्प की समस्याएं कम होती हैं।
पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द में भी आराम मिलता है, खासकर अगर कैस्टर ऑयल लगाया जाए। हार्मोन संतुलन बेहतर होता है जिससे PCOS और PCOD जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। नींद की गुणवत्ता सुधरती है, थकान कम होती है और मानसिक शांति मिलती है।
तनाव में भी यह उपाय मदद करता है। ध्यान रखें कि, हमेशा प्राकृतिक तेल का ही इस्तेमाल करें, पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी न हो। गर्भवती महिलाएं यह उपाय न अपनाएं और अगर कोई गंभीर बीमारी है तो पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
यह उपाय न सिर्फ आसान है, बल्कि बेहद असरदार भी। आयुर्वेद की यह परंपरा आज के समय में फिर से लोगों की जिंदगी बदल रही है। अगर आप भी अपने शरीर को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो नाभि में तेल लगाने की यह आदत जरूर अपनाएं, सिर्फ 21 दिन में फर्क नजर आने लगेगा।
Tags
- what are the benefits of putting oil in navel
- benefits of oiling in the navel
- castor oil in navel benefits
- putting castor oil in navel benefits
- coconut oil in navel benefits
- benefits of oiling navel
- benefits of putting oil in belly button
- benefits of oil in belly button
- health benefits of navel oiling
- applying oil at navel
- castor oil navel benefits
-
Home
-
Menu
