Begin typing your search above and press return to search.

CG-हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट समेत स्वास्थ्य मंत्री के स्टाफ को होना पड़ेगा आइसोलेट

CG-हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट समेत स्वास्थ्य मंत्री के स्टाफ को होना पड़ेगा आइसोलेट
X
By NPG News

रायपुर, 2 जनवरी 2022। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज कोरोना पॉजिटिव हो गए। वे आज हेलीकॉप्टर से अम्बिकापुर से रायपुर आए। सो हेलीकॉप्टर के पायलट समेत स्वास्थ्य मंत्री के स्टाफ को आइसोलेट होना पड़ेगा।

ज्ञातव्य है, स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत आज सुबह से खराब थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके लिए किराए का हेलीकॉप्टर भेजा। सिंहदेव उससे शाम रायपुर पहुंचे। हेलीकॉप्टर के पायलट, सह पायलट को क्वारंटाइन होने कहा गया है।

उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री तीसरी बार क्वारंटाइन हुए हैं। पहली लहर में वे मुंबई से लौटकर क्वारंटाइन हुए थे। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित हुए थे और अब तीसरी लहर में।

Next Story