Health Benefits Of Soaked Almonds: इस तरह से चार-पांच बादाम रोज़ खा लिए तो बूस्ट होगी फर्टिलिटी, वेट लाॅस में भी मिलेगी मदद, जानिये जबरदस्त फायदे...

Health Benefits Of Soaked Almonds: बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर, गुड फैट के साथ ढेर सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरा हुआ है। इन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की आपको ख़ासकर उस समय बहुत जरूरत होती है जब आप कंसीव करने में दिक्कत महसूस करते हैं। बादाम फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद कारगर है। इसके साथ ही यह दिल, दिमाग और हड्डियों से लेकर आपकी त्वचा को निखारने और वेट लाॅस में भी मददगार है। आइए जानते हैं बादाम के सेवन के फायदे और इसे खाने का सही तरीका।
बादाम खाने का सही तरीका
बादाम निश्चित रूप से बेहद पौष्टिक है लेकिन अगर आप स्वाद के फेर में पैकेट बंद, साॅल्टेड-रोस्टेड बादाम लेते हैं और सोचते हैं आपको फायदा होगा तो ऐसा नहीं है। आपको बादाम हमेशा रात को पानी में गला कर सुबह छीलकर खाने चाहिए। खासकर आप अगर इन्हें सुबह खाली पेट खाएंगे तो आपको बहुत फायदे होंगे। यह भी ध्यान रखें कि बादाम अच्छी क्वालिटी के हों और यदि ऑर्गेनिक मिल सके तो और भी अच्छा। रोज़ाना 4-5 भीगे बादाम खाना पर्याप्त है। लेकिन अगर आपकी पाचन शक्ति अच्छी है तो आप मुट्ठी भर बदाम भी रोज खा सकते हैं। याद रखें, बादाम के संपूर्ण फायदे पाने के लिए बादाम को हमेशा रात भर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर खूब चबा-चबा कर खाएं और उसके बाद 20-25 मिनट कुछ और ना खाएं। उसके बाद ही आपको चाय, कॉफी आदि कुछ भी लेना हो तो लें।
बादाम को गलाने के फायदे
बादाम को जब आप भिगोकर खाते हैं तो सबसे बड़ी बात है कि आपका शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से पचा पाता है। साथ ही इनका टेक्सचर और फ्लेवर भी बढ़िया हो जाता है। ये खाने में क्रीमी-स्मूद लगते हैं। साथ ही गलाने से इनके एंटीन्यूट्रिएंट्स भी निकल जाते हैं। एंटीन्यूट्रिएंट्स यानी ऐसे तत्व जो पोषक तत्वों के एब्ज़ार्प्शन को रोकते हैं।
बादाम खाने के फायदे
फर्टिलिटी बढ़ाए
बादाम के इस फायदे के बारे में आमतौर पर कम ही बात होती है जबकि बादाम खाने से फर्टिलिटी को नेचुरली बूस्ट करने में बहुत मदद मिलती है। फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 भीगे हुए बादाम जरूर खाएं।
वेट लाॅस में मददगार
आप भिगोए हुए बादाम खाएंगे तो आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बादाम आपको ऐसे फुल रखेंगे कि अनाप-शनाप कुछ भी खाने की आपकी इच्छा ही नहीं होगी। और आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
भिगोए हुए बादाम हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं। साथ ही मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। सोक्ड बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट डिजीज का जोखिम कम करते हैं।
पचाना है आसान
भीगे हुए बादामों को पचाना आसान होता है। भिगाने से इनमें गजब की सॉफ्टनेस आ जाती है जिससे न केवल ये खाने में अच्छे लगते हैं बल्कि आंतों को भी परेशान नहीं करते। आसानी से पच जाते हैं। साथ ही शरीर इनके पोषक तत्वों का कहीं अधिक बेहतर तरीके से फायदा उठा पाता है।
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
भिगोए हुए बादाम याददाश्त और फोकस को बढ़ाते हैं। ये ब्रेन सेल को रिपेयर करते हैं। बादाम में हेल्दी फैट होते हैं जो ब्रेन के लिए अच्छे होते हैं।बादाम खाने से ढलती उम्र में अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा भी टलता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
आंखों के लिए अच्छा
भीगे बादाम आंखों की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। इनमें विटामिन ई होता है जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है यह आंखों की सूजन कम करता है। बादाम में जिंक भी होता है जो रेटिना को हेल्दी रखता है जिससे लंबे समय तक आपकी दृष्टि अच्छी रहती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
भिगोए हुए बादाम हमारी स्किन के लिए भी बहुत अच्छे हैं। बादाम में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई जैसे तत्व होते हैं जो स्किन को जवां बनाए रखते हैं। भिगोए हुए बादाम फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं जो एजिंग का एक बड़ा कारण है। बादाम खाने से स्किन को कसावट मिलती है।
बालों के लिए फायदेमंद
प्रोटीन और विटामिन ई से भरपूर बादाम बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। भिगोए हुए बादाम खाने से बालों के झड़ने और पतले होने से राहत मिलती है।
एनर्जी बढ़ाए
बादाम कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा सोर्स हैं। साथ ही इनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो हमें पर्याप्त एनर्जी देते हैं।
ब्लड शुगर लेवल घटाए
बादाम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। साथ ही इनमें फाइबर ज्यादा होता है इसलिए इन्हें पचने में समय लगता है और इससे ब्लड में शुगर भी धीमे घुलती है। बादाम खाने से इन्सुलिन सेंसटिविटी बढ़ती है और इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम होता है। जिसका फायदा डायबिटीज पेशेंट्स को मिलता है।
-
Home
-
Menu
