Health Benefits Of Barley In Summer: गर्मी में जौ के फायदे जान लेंगे तो आज ही खरीद कर लाएंगे, डायबिटीज़ के पेशेंट्स तो बिल्कुल न करें मिस...
Health Benefits Of Barley In Summer: गर्मी में जौ के फायदे जान लेंगे तो आज ही खरीद कर लाएंगे, डायबिटीज़ के पेशेंट्स तो बिल्कुल न करें मिस...

Health Benefits Of Barley In Summer: जौ यानी बार्ले ऐसा मिलेट है जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है। आप जौ का सत्तू खा सकते हैं। इसके आटे का इस्तेमाल रोटी बनाने में कर सकते हैं। इससे सुपर हेल्दी माॅर्निंग ड्रिंक बना सकते हैं जो आपको घंटों फुल रखेगा। इसके सेवन के और भी बहुत से तरीके हैं। आप किसी भी तरीके से खाएं लेकिन गर्मियों में जौ का सेवन जरूर करें । यह न केवल गट हेल्थ को इंप्रूव करेगा बल्कि वेट लॉस में भी आपकी मदद करेगा और बहुत खास बात आपको बताएं कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए तो यह मिरेकल मिलेट है। उन्हें जौ को अपनी डेली डाइट में जरूर ही शामिल करना चाहिए। चलिए जानते हैं जौ के कमाल के फायदे।
जौ है पोषक तत्वों से भरपूर
जौ पोषक तत्वों के लिहाज से बेहतरीन है। इसमें कार्बोहाइड्रेट बेशक ज्यादा है लेकिन साथ ही मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक, काॅपर, सेलेनियम के साथ फोलेट, विटामिन बी काॅम्प्लेक्स, फाइबर की ज़बरदस्त मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर हैं।
हाइड्रेट रखता है
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है जो बहुत खतरनाक साबित होती है। जौ हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। आप एक गिलास जौ का पानी पीकर बाहर जाएं तो भीषण गर्मी के इन दिनों में भी आपका बचाव होगा।
कूलिंग प्रापर्टीज़ से भरपूर
जौ में जबरदस्त कूलिंग प्रॉपर्टीज़ होती है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और गर्मी बढ़ने से रोकता है।आयुर्वेद में भी जौ को ठंडा अनाज बताया गया है जो कफ और पित्त को शांत करता है। जौ का पानी पीने से आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगें।
डायबिटीज में बेहद फायदेमंद
अगर आपको डायबिटीज़ है तो आपको निश्चित ही जौ का सेवन करना चाहिए। आप जौ के आटे का इस्तेमाल कुछ अन्य चीज़ों के साथ मिलाकर रोटी बनाने में कर सकते हैं। जौ ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और इंसुलिन को बढ़ाता है। जौ में घुलनशील फाइबर होता है जो ब्लड में शुगर लेवल को घटाता है।
डाइजेशन बेहतर करे
गर्मी में डाइजेशन से संबंधित समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए गर्मी में जौ को परिवार की डाइट में ज़रूर शामिल करें। जैसे गेंहू के आटे में ग्लूटेन होता है वैसे ही जौ में बीटा ग्लूकेन होता हैं, जो गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। जौ में मौजूद हाई फाइबर डाइजेशन को बेहतर करता है जिससे कब्ज, अपच आदि की समस्या नहीं होती।
इम्यूनिटी बढ़ाए
जौ इम्युनिटी को बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जौ विभिन्न तरह के संक्रमणों से शरीर की रक्षा करता है। जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं।
हार्ट के लिए
जौ के सेवन से हार्ट डिसीज़ का खतरा कम होता है। दरअसल जौ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।जौ बीपी को भी नियंत्रण में रखता है।
वेट लाॅस में मदद
100 ग्राम जौ में 17.3 ग्राम फाइबर और 12.5 ग्राम प्रोटीन होता है। जौ का सेवन करने से आप घंटों फुल रहते हैं। जौ के सेवन से आपको संतुष्टि भी मिलती है और आपको फूड क्रेविंग नहीं होती। इसलिए वेट लॉस ड्रिंक के लिए जौ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद है।
कैंसर से बचाव
जौ को अपनी डाइट का हिस्सा बनने से आपका कैंसर से बचाव भी हो सकता है। जौ में गामा-टोकोफेरॉल पाया जाता है जो कोशिका झिल्ली की रक्षा करता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फेनोलिक एसिड होते है जो कैंसर को पनपने से रोकते हैं। जौ को कोलन कैंसर से बचाव में मददगार पाया गया है।
बाॅडी को करे डिटाॅक्स
जौ शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में बहुत मददगार है। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकलता है। किडनी के फंक्शन को बेहतर करता है और यूटीआई से भी राहत देता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए आप जौ के पानी का सेवन करें। इसके लिए एक मुट्ठी जौ को दो गिलास पानी में उबालें। जब यह पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा कर इसका सेवन करें। आप इसमें नमक आदि डाल सकते हैं। जौ का पानी फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाता है जिससे उसके लंबे समय तक जवां दिखाई देते हैं।
