Begin typing your search above and press return to search.

Health Benefits Of Apples: एक सेब रोज़ खाने से पेट होता खुल के साफ़, दिल-दिमाग सबके लिए फायदे ही फायदे...

Health Benefits Of Apples: एक से बढ़कर एक विदेशी फल आज हर जगह उपलब्ध हैं लेकिन रसीला-मीठा सेब आज भी अपने फायदों में सब पर भारी है। सेब में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है।

Health Benefits Of Apples: एक सेब रोज़ खाने से पेट होता खुल के साफ़, दिल-दिमाग सबके लिए फायदे ही फायदे...
X
By Neha Yadav

Health Benefits Of Apples: एक से बढ़कर एक विदेशी फल आज हर जगह उपलब्ध हैं लेकिन रसीला-मीठा सेब आज भी अपने फायदों में सब पर भारी है। सेब में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए कब्ज के रोगियों के लिए सेब खाना बहुत फायदेमंद है। एक सेब रोज खाने की आदत से मल त्याग आसान हो जाता है और पेट खुलकर साफ होता है। पोटेशियम, बीटा कैरोटीन के साथ विटामिन सी और क्वेरसेटिन जैसै एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी इसे दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद बताती है। आइए जानते हैं सेब के एक से बढ़कर एक फायदे।

पेट होगा खुलकर साफ

कब्ज़ बेहद आम समस्या है लेकिन कितनी तकलीफ़देह है इस बात को सिर्फ कब्ज़ के रोगी ही जान सकते हैं। सेब में मौजूद पेक्‍ट‍िन नामक फाइबर मल त्‍याग को आसान बनाता है। इसलिए कब्ज के रोगियों को रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए। वहीं इसमें मौजूद एंजाइम संपूर्ण पाचन प्रक्र‍िया को बेहतर बनाते हैं। सेब का छिलका कभी न छीलें। इसके छ‍िलके में पाए जाने वाला फाइबर आंतों के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सेब में प्रोबायोट‍िक गुण भी मौजूद होते हैं, जो गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।सेब खाने से एस‍िड र‍िफ्लक्‍स और हार्टबर्न जैसी समस्‍याओं को कम करने में मदद म‍िलती है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

एक मध्यम आकार के सेब में करीब साढे चार ग्राम फाइबर होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही सेब में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है इसलिए यह बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब हृदय रोगों से बचाव करता है।

वेट लाॅस में मिलेगी मदद

सेब में नाम मात्र का फैट होता है वही फाइबर अच्छी मात्रा में होता है इसलिए सेब खाने से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है और आपको कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती इसलिए सेब खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

डायबिटीज में लाभकारी

सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम (36 के करीब) होता है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स इसे खा सकते हैं क्योंकि इसे खाने से शुगर स्पाइक्स नहीं होते और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। रिसर्च में पता चला है कि नियमित रूप से सेब खाने टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम किया जा सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सेब में बोरोन नामक तत्व होता है, जो कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण को बढ़ाता है जिससे हड्डियों की मज़बूती बढ़ाने में मदद मिलती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

ओरल हेल्थ

सेब को दांतों से काटकर और अच्छी तरह चबाकर खाने से दांतों और मसूड़ों दोनों को फायदा होता है। सेब खाने से मुंह में लार अधिक बनती है, जिससे दातों पर से एसिड और प्लाक को हटाने और मुंह को साफ रखने में मदद मिलती है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो ओरल हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं।

कैंसर से बचाव

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब के सेवन से कैंसर से बचाव हो सकता है। रोजाना एक सेब खाने की आदत आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है। आपकी कोशिकाओं को स्वस्थ रखती है और क्षति से बचाती है।

इम्यूनिटी करे मजबूत

एक सेब रोज खाने की आदत आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। सेब में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

ब्रेन सेल्स की करे हिफाज़त

एक सेब रोज़ खाने से हमारे मस्तिष्क को भी बहुत फायदे होते हैं। सेब मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। सेब में विटामिन सी और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते है और दीर्घायु तक स्वस्थ रखते हैं। जिससे वृद्धावस्था की बीमारियों जैसे स्मृतिहानि, अल्जाइमर आदि का खतरा कम होता है।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story