Begin typing your search above and press return to search.

Bone Cracking Sound: अगर हड्डियों से आती है चटकने की आवाज! तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर समस्या

Haddiyo Se Awaj Aane Ke Karan: क्या आपको चलने फिरने या फिर उठने-बैठने और अंग मोड़ने पर अक्सर हड्डियों से चटकने की आवाज (Haddiyo Se Awaj) सुनाई देती है?, अगर हां, तो इसे केवल सामान्य शारीरिक प्रक्रिया समझकर नजरअंदाज न करें। ये आवाजें शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। खासकर अगर यह रोजाना और बार-बार हो रही है।

अगर हड्डियों से आती है चटकने की आवाज! तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर समस्या
X
By Chitrsen Sahu

Haddiyo Se Awaj Aane Ke Karan: क्या आपको चलने फिरने या फिर उठने-बैठने और अंग मोड़ने पर अक्सर हड्डियों से चटकने की आवाज (Haddiyo Se Awaj) सुनाई देती है?, अगर हां, तो इसे केवल सामान्य शारीरिक प्रक्रिया समझकर नजरअंदाज न करें। ये आवाजें शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। खासकर अगर यह रोजाना और बार-बार हो रही है।

डॉक्टरों की राय में क्या है कारण?

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के कार्टिलेज (हड्डियों के सिरों पर मौजूद कुशन जैसा टिशू) धीरे-धीरे घिसने लगते हैं। इससे हड्डियों के बीच रगड़ बढ़ती है और चलते समय आवाजें (Haddiyo Se Awaj) आना शुरु हो जाती है, लेकिन यह सिर्फ उम्र का असर नहीं होता कई बार यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का लक्षण भी हो सकता है।

हड्डियों के चटकने का कारण

गठिया:

गठिया के मरीजों में कार्टिलेज धीरे-धीरे खत्म हो जाता है, जिससे हड्डियों में घर्षण होता है और आवाज आती है।

कैल्शियम की कमी:

शरीर में कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी की कमी कहड्डियों को कमजोर बनाती है। इससे जॉइंट्स में गैस के बुलबुले बनते हैं, जो हिलने पर फटते हैं और आवाज करते हैं।

मांसपेशियों में खिंचाव या कमजोरी:

जब मांसपेशियों में अत्यधिक तनाव होता है, तो हड्डियों और टिशूज पर दबाव बढ़ जाता है। जिसके कारण आवाज आ सकती है।

सर्जरी या चोट:

सर्जरी या फिर पूर्व में किसी हड्डी पर गंभीर चोट लगने से भी हड्डी की संरचना प्रभावित होती है और चटकने की आवाजें आती है।

क्या करें अगर हड्डियों से बार-बार आवाज आती है?

फिजिकल चेकअप करवाएं:

अगर हड्डियों से बार बार आवाजें आ रही हो तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। हड्डी रोग विशेषज्ञ या ऑर्थोपेडिक से संपर्क करें।

नियमित एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें:

शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए स्ट्रेचिंग करें और रोजाना 30 मिनट की हल्कि फुल्कि एक्सरसाइज जरूर करें।

तनाव से दूर रहें:

मानसिक तनाव शरीर पर असर डालता है। ऐसे में आप मेडिटेशन और अच्छी नींद से खुद को शांत रखें।

पानी खूब पिएं:

कम पानी पीने से आप डी हायड्रेशन के शिकार हो सकते हैं, साथ ही आपकी हड्डियां भी कमजोर हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप खूब पानी पिएं, हाइड्रेट रहना हड्डियों और जोड़ों के लिए जरूरी है।

संतुलित आहार लें:

अगर आपके भी हड्डियों से चटकने की आवाजें आती है तो आप अपने डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी, आयरन और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दूध, पालक, अंडा और अंकुरित अनाज को शामिल करें।

Next Story