Begin typing your search above and press return to search.

Grapes Side Effects: चुटकियों में मत चबा जाइए ढेर सारे अंगूर, हो सकती हैं ये परेशानियां...

Grapes Side Effects: चुटकियों में मत चबा जाइए ढेर सारे अंगूर,हो सकती हैं ये परेशानियां...

Grapes Side Effects: चुटकियों में मत चबा जाइए ढेर सारे अंगूर, हो सकती हैं ये परेशानियां...
X
By Gopal Rao

Grapes Side Effects: खट्टे-मीठे अंगूर इतने रसीले होते हैं कि खाकर मन तृप्त हो जाता है। और खासकर गर्मियों में तो फ्रिज में रखे ठंडे-ठंडे रसभरे अंगूर बहुत ही अच्छे लगते हैं और जो चीज़ अच्छी लगती है, वह ज़रूरत से ज्यादा खा ही ली जाती है। यही अंगूर के मामले में भी सही है। भले ही अंगूर पौष्टिकता का भंडार हैं लेकिन इनका अधिक मात्रा में सेवन भारी पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि ज्यादा अंगूर खाने से क्या नुकसान होते हैं।

पेट दर्द

आमतौर पर देखा जाता है कि अगर परिवार में किसी को दस्त लग गए हैं तो हम उसे फल खिलाते हैं और अंगूर पर भी बहुत भरोसा करते हैं जिससे मरीज को जल्दी उसकी एनर्जी वापस मिले लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही अंगूर समस्या को और बढ़ा सकते हैं दरअसल अंगूर में सैलिसिलिक एसिड होता है जो पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। अधिक मात्रा में अंगूर खाने से किसी को भी दस्त हो सकते हैं। साथ ही इससे इंफ्लेमेशन और ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।

शुगर के पेशेंट्स रहें सावधान

अंगूर में शुगर कंटेंट और कैलोरी दोनों ज्यादा होते है इसलिए स्वाभाविक तौर पर शुगर के पेशेंट को अंगूर के सेवन की मात्रा को लेकर विशेष सावधान होना चाहिए।

वजन बढ़ सकता है

फलों को प्रेफर कर के अगर आप सोच रहे हैं कि आप कम कैलोरी ले रहे हैं तो ऐसा अंगूर के मामले में सही नहीं है। अंगूर में हाई शुगर और कैलोरी होती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा अंगूर खाने पर आपका वजन बढ़ भी सकता है। इसलिए इसे नियंत्रित मात्रा में ही खाएं।

किडनी को हो सकता है नुकसान

ज्यादा मात्रा में अंगूर खाना किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप पहले से ही किडनी की किसी बीमारी या क्रोनिक किडनी डिसीज से ग्रस्त हैं तो आप अंगूर खाने में विशेष सावधानी बरतें।

एलर्जी

ज्यादा मात्रा में अंगूर के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है। अगर आप को अंगूर के सेवन के बाद हाथ पैर में खुजली या रैशेज़ हो रहे हैं या चेहरे पर सूजन आ रही है तो आप समझ जाएं कि आप अंगूर के प्रति एलर्जिक हैं।

गर्भवती लें डाॅक्टर की सलाह पर

अगर आप गर्भवती हैं तो सेवन से पहले अंगूर और उसकी मात्रा के बारे में डाॅक्टर से बात ज़रूर कर लें। दरअसल अंगूर में पॉली फेनॉल होता है जो गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

नियमित दवाई लने वाले रहें सतर्क

अगर आप किसी बीमारी की दवाई नियमित तौर पर ले रहे हैं तो अंगूर के सेवन से पहले डॉक्टर की एडवाइज़ ज़रूर ले लें। कुछ दवाइयों के साथ अंगूर खाने पर विपरीत असर हो सकता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story