Begin typing your search above and press return to search.

Ghar Me Eyebrows Kaise Banayain: घर में इन दो आसान तरीकों से बनाएं बिल्कुल पार्लर जैसी परफेक्ट शेप वाली आइब्रो

Ghar Me Eyebrows Kaise Banayain: हम यहां आपको आइब्रो सेट करने के दो आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप घर पर ही बड़ी आसानी से पार्लर जैसी आइब्रो सैट कर पाएंगी।

Ghar Me Eyebrows Kaise Banayain: घर में इन दो आसान तरीकों से बनाएं बिल्कुल पार्लर जैसी परफेक्ट शेप वाली आइब्रो
X
By Divya Singh

Ghar Me Eyebrows Kaise Banayain: कई बार ऐसा होता है कि आपको अचानक से किसी पार्टी में जाना होता है और आपके पास आइब्रो सेट कराने पार्लर जाने की गुंजाइश नहीं होती। या फिर आप एक ट्राय लेने पार्लर चले भी जाएं तो खासकर वैडिंग सीज़न में वहां पहले से ही इतनी लेडीज़ अपनी बारी का इंतजार कर रही होती हैं कि आपको मन मार कर घर लौटना ही पड़ता है। इसलिए बजाय मायूस होने के आपको बिना पार्लर जाए घर पर ही आइब्रो सेट करना आना चाहिए। हम यहां आपको आइब्रो सेट करने के दो आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप घर पर ही बड़ी आसानी से पार्लर जैसी आइब्रो सैट कर पाएंगी।

० पहला तरीका- वैक्स स्ट्रिप से करें आइब्रो सैट

आमतौर पर सभी लेडीज़ अपने घर में वैक्स स्ट्रिप रखती हैं। मार्केट में तमाम कंपनियों की वैक्स स्ट्रिप अवेलेबल है। आप इन्हीं वैक्स स्ट्रिप की मदद से बिना पार्लर जाए अपनी आईब्रो को घर पर ही बड़ी आसानी से सेट कर सकती हैं।

पहला स्टैप- स्ट्रिप को काटना

सबसे पहले वैक्स स्ट्रिप निकालें। इसे कवर रहते हुए ही कैंची से इसकी पतली पट्टियां काट लें। प्लास्टिक न हटाएं।

दूसरा स्टैप- आइब्रो को ब्रश करना

अपनी आईब्रो को आइब्रो ब्रश या एक साफ मस्कारा ब्रश से काॅम्ब कर लें।

तीसरा स्टैप- मार्क करना

अब एक आई लाइनर या काजल पेंसिल से अपनी आइब्रोज़ के ऊपर-नीचे लाइन बना लें। जिससे आपको मालूम रहे कि आपको किस शेप में बाल निकालने हैं।

चौथा स्टैप- वैक्स स्ट्रिप लगाना

1. अब आपको अपनी आइब्रो पर पहले शुरुआती पाॅइंट से आर्च एरिया तक वैक्स स्ट्रिप (स्ट्रिप पर से प्लास्टिक कवर हटा दें) लगाना है, माथे पर से स्किन को ऊपर की तरफ टाइट करना है और वैक्स स्ट्रिप को विपरीत दिशा में खींच देना है।

2. अब आर्च एरिया से कान की तरफ इसी वैक्स स्ट्रिप को दोबारा लगाना है और पहले की ही तरह इसे विपरीत दिशा में खींच देना है।

नीचे से आइब्रो सैट करना

इसी तरह नीचे से भी आपको आइब्रो को दो स्टेप में सेट करना है। नई वैक्स स्ट्रिप लगाना है और विपरित दिशा में खींच देना है। बस इस दौरान अपनी पलक को नीचे की तरफ हल्का सा खींच कर रखें। दूसरी आइब्रो को भी इसी तरह सैट कर लें।

फाइनल फिनिश

वैक्स स्ट्रिप में हल्का चिपचिपापन होता है इसलिए जब आपकी आइब्रो सेट हो जाए, तब नारियल तेल में भिगोए हुए एक कॉटन बॉल से इसे साफ कर लें।

ये गलतियां न करें

1. पहले आइब्रो को बालों के बढ़ने की दिशा में कंघी करना ना भूलें।

2. वैक्स स्ट्रिप के इस्तेमाल से पहले आइब्रो को गीला ना करें वरना स्ट्रिप अच्छी तरह नहीं चिपकेगी।

० दूसरा तरीका- आइब्रो रेज़र का इस्तेमाल

मार्केट में बहुत कम दामों में आइब्रो रेज़र उपलब्ध हैं। छोटे ब्लेड वाले आइब्रो रेज़र को प्रिफर करें। कुछ बार की प्रैक्टिस में आप इन्हें इस्तेमाल करना सीख जाएंगी।

पहला स्टेप - चेहरे को साफ करना

सबसे पहले चेहरे को साफ पानी या क्लींजर से साफ कर लें और थपथपा कर पोंछ लें।

दूसरा स्टैप - आइब्रो को ब्रश करना

अपनी आईब्रो को आइब्रो ब्रश या एक साफ मस्कारा ब्रश से काॅम्ब कर लें।

तीसरा स्टेप - मार्क करना

अब एक आई लाइनर या काजल पेंसिल से अपनी आइब्रोज़ के ऊपर-नीचे लाइन बना लें।

चौथा स्टेप- कैंची से अतिरिक्त बाल काटना

एक आईब्रो सिज़र या किसी भी छोटी सिज़र से उन बालों को काटकर अलग कर दें जिनकी ग्रोथ ज्यादा है।

पांचवा स्टैप - एलोवेरा जैल लगाना

अब अपनी आईब्रो पर एलोवेरा जेल लगा लें। इससे रेज़र स्मूदली चल जाएगा।

छंठवा स्टैप-रेज़र का इस्तेमाल

1. रेज़र को थोड़ा झुका कर पकड़ें। ऊपर तरफ से आइब्रो सैट करने के लिए माथे को ऊपर की तरफ खींचें और रेजर से बालों को नीचे की तरफ ट्रिम करें।

2. नीचे की तरफ से आइब्रो को सेट करने के लिए पलक को नीचे की तरफ खींच कर रखें और रेज़र से ऊपर की तरफ बालों को ट्रिम करें। इसी तरह दूसरी आईब्रो भी सेट कर लें।

फाइनल फिनिश

आइब्रो सैट करने के बाद एलोवेरा जेल जरूर लगा लें।

ये गलतियां न करें

1. बिगिनर हैं तो रेज़र को सावधानी से इस्तेमाल करें वरना छोटे-मोटे कट लग सकते हैं।

2. छोटे-छोटे स्ट्रोक्स में काम करें। हड़बड़ी न करें। जल्दबाजी में बाल ज्यादा कट गए तो आपकी आइब्रो खराब हो जाएगी।

3. रेज़र यूज करने से पहले आइब्रो को मॉइश्चराइज़ करना ना भूलें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story