
NPG DESK
सभी युवतियां और महिलाएं कॉलेज और ऑफिस जाते वक्त प्रेजेंटेबल दिखने के साथ-साथ सबसे खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप करना पसंद करती हैं। अधिकतर महिलाएं अपने मेकअप पर पैसे खर्च करने में बिल्कुल कंजूसी नहीं करती हैं, लेकिन कुछ करने के बाद भी सभी को अक्सर यह शिकायत रहती है कि उनका मेकअप लंबे समय तक टिक नहीं पाता है और घर से बाहर जाने या मेकअप करने के कुछ ही घंटों बाद मेकअप काला या फेड होना शुरू हो जाता है। मेकअप करने के कुछ घंटे बाद चेहरा डल और मुझाया हुआ सा नजर आना शुरू हो जाता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान टिप्स एंड ट्रिक्स जिन्हें फॉलो करने से मेकअप लंबे समय तक फ्रेश नजर आएगा। आपके फ्रिज में मौजूद आईस क्यूब ना सिर्फ आपको ठंडक पहुंचाता है, बल्कि आपकी खूबसूरती के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। गर्मी और मॉनसून के मौसम में आप बर्फ के एक टुकड़े से इन मौसम में होने वाली पिंपल से लेकर ऑयली स्किन तक कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। मेकअप आर्टिस्ट सोनिया सिंह बताती हैं कि कैसे आईस क्यूब से आप दमकती त्वचा पाने के साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकती हैं। जानिए एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स और बढ़ाएं अपनी खूबसूरती। उन्होंने कहा कि हमेशा आईस क्यूब के इस्तेमाल से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। कभी भी इसका सीधे तौर पर इस्तेमाल ना करें। इसे किसी साफ कपड़े में बांधकर चेहरे पर रगड़ें। हमेशा ऐसे पानी का इस्तेमाल करें जो हार्ड ना हो।
अगर आपको टैनिंग आ बड़े पोर्स की परेशानी हो, तो आलू, खीरा और टमाटर का पेस्ट बनाकर बर्फ जमाए। इसे दो मिनट तक चेहरे पर रगड़ें और 20 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर चेहरा धो लें। इससे आपको जलन और सूजन से भी राहत मिलेगी और चेहरे में चमक आएगी।
मॉनसून में चिपचिपापन और ऑयली स्किन की परेशानी होती है। इसके लिए खीरा, आलू और टमाटर के पेस्ट के साथ ही इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला लें। इस आईस क्यूब के इस्तेमाल से आप अंडरआर्म से आने वाली बदबू भी खत्म कर सकते हैं।
टैनिंग और सनबर्न की परेशानी खत्म करने के लिए आप एलो वेरा से बने आईस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हल्की मात्रा में नीम या जैसमीन का तेल मिला लें। दो मिनट तक प्रभावित एरिया में रगड़ें और 15 मिनट ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। इससे आपकी स्किन मुलायम भी होगी।
पफी आईज के लिए दूध और ग्रीन टी से आईस क्यूब बनाएं। ग्रीन टी बैग को आधा कप पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इसमें दूध मिलाकर बर्फ जमाएं। इसे आंखों पर रखकर इसकी सिकाई करें। इससे आपकी आंखे रिलैक्स भी होंगी।
वैक्सिंग के बाद अगर आपको भी रेडनेस या रैशेज की परेशानी होती है, तो इसे कराने के बाद आईस क्यूब का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा गुलाबजल मिला लें। सेंसिटिव स्किन के लिए आईस क्यूब काफी फायदेमंद होती है।
मेकअप को लंबे वक्त तक खराब होने से भी आईस क्यूब बचाकर रखता है। इसके लिए मेकअप करने से पहले चेहरो धोकर पोंछने के बाद एक बर्फ का टुकड़ा लें और चेहरे पर अच्छी तरह रगड़ें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं और अपना मेकअप करें।
मेकअप करने से पहले लाइट मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे।
स्किन को मॉइश्चराइज करने के बाद टोनर लगाएं और सूखने पर मेकअप प्राइमर लगाकर लाइट फाउंडेशन और अच्छी बीबी या सीसी क्रीम से ही बेस मेकअप करें।
बेस मेकअप को एकदम मिनिमल रखने के लिए कंसीलर से डार्क सर्कल्स और डार्क स्पॉट्स को कवर करके लूज पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेकअप करते हुए इस बात का ख्याल जरूर रखें की मेकअप जितना लाइट होगा वह लंबे समय तक उतना ही खूबसूरत लगेगा।
