Begin typing your search above and press return to search.

Eat Curd In 7 ways For Different Health Issues: इन 7 तरीकों से खाएं दही, शरीर रहेगा सही... जानिए बीमारी के हिसाब से दही में कब-क्या मिला कर खाएं...

Eat Curd In 7 ways For Different Health Issues: इन 7 तरीकों से खाएं दही, शरीर रहेगा सही... जानिए बीमारी के हिसाब से दही में कब-क्या मिला कर खाएं...

Eat Curd In 7 ways For Different Health Issues: इन 7 तरीकों से खाएं दही, शरीर रहेगा सही... जानिए बीमारी के हिसाब से दही में कब-क्या मिला कर खाएं...
X

Eat Curd In 7 ways For Different Health Issues

By Divya Singh

Eat Curd In 7 ways For Different Health Issues: दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। साथ ही दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन B 6 और B12, विटामिन D समेत अनेक पोषक तत्व होते हैं। ये सामान्य जानकारी तो सभी को होती है लेकिन आज हम यहां आपको एक खास जानकारी दे रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि अपने शरीर की समस्या के मुताबिक आप दही में क्या मिलाकर खाएं कि आपका शरीर ठीक रहे और आपको अपनी समस्या से निजात मिले। तो चलिए जानते हैं सात बड़ी और आम समस्याओं में दही का सेवन करने का सही तरीका। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि नाश्ते और लंच में दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार रात में दही के सेवन से बचना चाहिए।

हाई बीपी की समस्या में

अगर आपका बीपी हाई रहता है तो आपको दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा या कद्दूकस की हुई और उबली हुई लौकी डालकर खाना चाहिए। इस तरह बने रायते में नमक ना डालें। आप भुना जीरा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाना खाने से पहले या खाना खाने के दौरान खाएं। इस तरह से नियमित रूप से दही का सेवन करने से बीपी कंट्रोल होने लगेगा।

एसिडिटी की समस्या में

जिन लोगों के शरीर में एसिडिटी की प्रॉब्लम हमेशा बनी रहती है उन्हें दही का सेवन पुदीने के साथ करना चाहिए। पुदीने की पत्तियों और दही दोनों में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए एसिडिटी के मरीज दही में 10-12 पुदीने की पत्तियों को बारीक काटकर डालें। साथ ही डालें भुना-पिसा जीरा और दो-तीन चुटकी सौंफ पाउडर। आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में

अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आप दही में बारीक कसा हुआ चुकंदर और टमाटर डालकर खाएं। ये दोनों चीज़ें हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत फायदेमंद है।

कमजोर हड्डियों की समस्या में

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो आपको दही का सेवन तिल के साथ करना चाहिए। एक कटोरी दही में एक चम्मच सफेद तिल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। लंच के साथ इसका सेवन करें। यह कमजोर हड्डियों की समस्या को दूर करने में बहुत मदद करेगा।

हाई ब्लड शुगर की समस्या में

अगर आपकी शुगर हाई रहती है तो आपको एकदम सादे, बिना फ्लेवर और शक्कर के दही का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसमें दो चुटकी दालचीनी पाउडर डालें। साथ ही आप सोक्ड चिया सीड्स या बादाम-अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाने की तमन्ना रखते हैं तो आप दही का सेवन करते समय उसमें अनार के दाने , सेब या पपीते के बारीक टुकड़े काट कर डालें और फिर इसका सेवन करें। इस तरह से आपका पाचन भी अच्छा होगा और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।

वेट लाॅस के लिए

अगर वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं तो दही का सेवन अलसी यानी फ्लैक्स सीड के साथ करें। भुने हुए अलसी के बीजों को थोड़ा कूट लें या दरदरा पीसकर पाउडर बना लें। अब इसकी आधे से एक चम्मच मात्रा एक कटोरी दही में डालें।साथ ही डालें 2 से 3 चुटकी दालचीनी का पाउडर। इस तरह से तैयार दही का सेवन भोजन से एक घंटा पहले करें। इससे आपको भूख कम लगेगी और आपको वजन घटाने में बहुत मदद मिलेगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story