Begin typing your search above and press return to search.

Durg doctor termination news: सिर्फ 2 घंटे के लिए अस्पताल आने वाली 2 महिला चिकित्सक होंगी बर्खास्त, औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने सेवा समाप्ति के दिए निर्देश

Durg doctor termination news: सिर्फ 2 घंटे के लिए अस्पताल आने वाली 2 महिला चिकित्सक होंगी बर्खास्त, औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने सेवा समाप्ति के दिए निर्देश
X
By NPG News

दुर्ग। सिर्फ 2 घंटे के लिए अस्पताल आने वाली 2 महिला चिकित्सक की सेवा समाप्त की जाएगी। औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने नदारद मिली महिला चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिया है। दोनों महिला चिकित्सक चर्म रोग व मनोरोग विशेषज्ञ है।

कल कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने, ऑर्थो, सर्जरी, ईएनटी, आई, मेडिसिन स्किन आदि विभागों के ओपीडी में जाकर इंस्पेक्शन किया। उन्हें चर्म रोग व मनोरोग विभाग के ओपीडी में डॉक्टर अनुउपस्थित मिले। कलेक्टर ने सिविल सर्जन से इसकी जानकारी ली। जिस पर जानकारी मिली कि मनोरोग विशेषज्ञ के पद पर महिला चिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता दानी व चर्म रोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ पूजा पांडे पदस्थ है। कलेक्टर ने जब जानकारी ली तब पता चला की दोनों महिला चिकित्सा तय समय में ओपीडी ना कर काफी देर से आती है और मैं तो 2 घंटा ही रुक कर चली जाती है। साथ ही कलेक्टर को पता चला कि शाम की ओपीडी में दोनों डॉक्टर कभी भी उपस्थित नहीं होती हैं। जिस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को दोनों चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सारे चिकित्सा अधिकारियों और स्टॉफ के अटेंडेंस बायोमैट्रिक मशीन पर दर्ज किए जाए। एवं अटेंडेंस रिपोर्ट के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जाए।

Next Story