Begin typing your search above and press return to search.

Dress and Jewellery Combination For Women: ड्रेस और ज्वेलरी का परफेक्ट काॅम्बिनेशन कैसे बनाएं? यहां जानिये

Dress and Jewellery Combination For Women: शादी या रिसेप्शन के लिए ड्रेस के साथ परफेक्ट ज्वेलरी कैसे चुनें? जाने आपके पसंदीदा कलर की ड्रेस के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगेगी और बनाएं अपना लुक स्टाइलिश।

Dress and Jewellery Combination For Women: ड्रेस और ज्वेलरी का परफेक्ट काॅम्बिनेशन कैसे बनाएं? यहां जानिये
X

Dress and Jewellery Combination For Women

By Divya Singh

Dress and Jewellery Combination For Women: शादी या रिसेप्शन में जाने की तैयारी करते समय ज्यादातर लोग अपनी ड्रेस पर तो बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन ज्वेलरी का सही चुनाव कई बार नजरअंदाज हो जाता है। जबकि सच यह है कि आउटफिट और ज्वेलरी का सही कॉम्बिनेशन आपके पूरे लुक को खास बनाता है। इसलिए हम यहां आपको बता रहे हैं कि कुछ खास कलर्स की ड्रेस के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगेगी। तय मानिये कि आउटफिट और ज्वेलरी का परफेक्ट कॉन्बिनेशन अगर आपने बिठा लिया तो आप पर से नज़रें हटाए नहीं हटेंगी।

गोल्डन/आइवरी आउटफिट

अगर आपने गोल्डन या आइवरी कलर की ड्रेस चुनी है तो उसके साथ कुंदन और एमरल्ड की ज्वेलरी बहुत अच्छी लगेगी।

सिल्वर आउटफिट

अगर आपने सिल्वर आउटफिट बनवाया है तो आपके बिना कैसे डाउट के पर्ल ज्वेलरी की तरफ जाना चाहिए यह काॅम्बिनेशन जबरदस्त है।

रेड आउटफिट

शादी के रिसेप्शन में लाल रंग की ड्रेसेज़ को पहनी जाती हैं अगर आपने भी रेड आउटफिट कैरी किया है तो उसके साथ गोल्ड ज्वेलरी तो अच्छी लगेगी ही, इसके अलावा आप पोल्की और कुंदन की ज्वेलरी भी पेयर कर सकती हैं। ये भी बढ़िया लगेंगी।

डार्क ग्रीन आउटफिट

अगर आपने डार्क ग्रीन कलर का आउटफिट पहना है तो आप पर रूबी और मैजेंटा के काॅम्बिनेशन वाले ईयरिंग्स पेयर करें।

ब्लैक आउटफिट

ब्लैक आउटफिट हमेशा ही शानदार, एलीगेंट और स्टाइलिश लगता है। इसके साथ आप व्हाइट स्टोन ज्वेलरी और मिनिमलिस्ट स्टेटमेंट इयररिंग्स पेयर करें।

ऑरेंज या रस्ट आउटफिट

ऑरेंज या रस्ट कलर के आउटफिट के साथ मल्टी कलर ज्वेलरी बहुत अच्छी लगती है।

यलो आउटफिट

अगर आपने येलो कलर की ड्रेस अपने लिए चूज़ की है तो उसके साथ फिरोज़ी और मेजेंटा के कॉम्बिनेशन वाली ज्वेलरी शानदार लगेगी।

पिंक आउटफिट

अगर आपने सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देने वाले पिंक कलर के आउटफिट को चुना है, तो इसके साथ पर्ल ज्वेलरी य् रोज़ गोल्ड ज्वेलरी बहुत अच्छी लगेगी आप कुंदन के इयररिंग्स ट्राई करें।

ब्लू आउटफिट

राॅयल ब्लू कलर की ड्रैस बहुत ग्रेसफुल लगती है। इसके साथ आप व्हाइट या सफायर स्टोन ज्वेलरी पहनें। सिल्वर ज्वेलरी भी इसके साथ बेहतरीन लगेगी।

ये बातें भी ध्यान में रखें

किसी शादी या रिसेप्शन के लिए ड्रेस और ज्वेलरी चलते समय यह बातें भी ध्यान रखें कि अगर आपकी ड्रेस हैवी है, तो ज्वेलरी हल्की रखें। क्योंकि बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने लुक ओवरलोड हो सकता है। वहीं अगर आटका आउटफिट थोड़ा सिंपल है, तो स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनने से बात बन जाएगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story