Begin typing your search above and press return to search.

Dragon Fruits Benefits in Hindi: ड्रैगन फ्रूट क्या है?इसको खाने से क्या होता है फायदा

Dragon Fruits Benefits in Hindi: ड्रैगन फ्रूट क्या है?इसको खाने से क्या होता है फायदा
X
By NPG News

Dragon Fruits Benefits in Hindi: ड्रैगन फ्रूट का वैज्ञानिक नाम हिलोकेरेस अंडटस है। यह दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इसके अलावा ये फल वियतनाम, श्रीलंका, चीन में बेहद लोकप्रिय है। यह एक किस्म की बेल पर लगने वाला फल है, जो कैक्टेसिया फैमिली से संबंधित है। इसके तने गूदेदार और रसीले होते हैं। ड्रैगन फ्रूट दो प्रकार का होता है, सफेद गूदे वाला और लाल गूदे वाला। ये फल स्वाद में मीठा और ताजगी भरा होता है।

ड्रैगन फ्रूट क्या है?

इस फल की खासियत है कि इसके फूल बहुत ही सुगंधित होते हैं, जो रात में ही खिलते हैं और सुबह होने तक झड़ जाते हैं। इसके गुणों और फायदों को देखते हुए अब इसे पटाया, क्वींसलैंड, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स में भी उगाया जाने लगा है। इसका उपयोग सलाद, मुरब्बा, जेली और शेक बनाकर किया जा सकता है।

आजकल खानपान और आलसभरी लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कोलेस्ट्रॉल की शिकायत हो रही है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो वह नसों में जमा होने लगता है। इससे आपके ब्लड फ्लो में रुकावट आती है। यह चीज आपको हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, ट्रिपल वेसल डिजीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों तक खींच ले जाती है। यदि कोलेस्ट्रॉल बढ़ा तो डायबिटीज का खतरा भी मंडराने लगता है। ऐसे में आप एक खास गुलाबी फल खाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

ऐसे में हम अपनी डाइट का ध्यान रखकर इसका समाधान कर सकते हैं। इसके लिए खाने में ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) को शामिल करें। इसे खाने से खून में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके अलावा ये आपके शरीर को और भी लाभ देता है। ड्रैगन फ्रूट दक्षिण अमेरिका में मिलता है। इसका वैज्ञानिक नाम हिलोकेरेस अंडटस है। अब ये भारत में भी उपलब्ध है।

ड्रैगन फ्रूट दो तरह का सफेद गूदे वाला और लाल गूदे वाला होता है। ड्रैगन फ्रूट ना सिर्फ दिखने में अच्छा लगता है बल्कि टैस्ट और न्यूट्रिएंट्स के मामले में भी शानदार होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सिडेंट, कैरोटीन, प्रोटीन, थायमिन और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड प्रचुर मात्र में होते हैं।

ड्रैगन फ्रूट खाने के हेल्दी फायदे

गर्भवती महिला के लिए भी ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे देखे गए हैं। गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान महिला के शरीर में एनीमिया के कारण खून की कमी होना आम समस्या है। ऐसा शरीर में आयरन की कमी से हो सकता है। ऐसे में शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। गर्भावस्था में एनीमिया कई गंभीर समस्याओं जैसे गर्भपात, जन्म के समय शिशु की मृत्यु, समय से पहले प्रसव और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। वहीं, ड्रैगन फ्रूट में आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

यदि आपको कोलेस्ट्रॉल से परेशान है तो रोज ही ड्रैगन फ्रूट खाएं। इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। वहीं इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट एलडीएल लेवल मतलब आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है।

कैंसर के मरीजों को ड्रैगन फ्रूट खाने से बीमारी में आराम मिलता है। इसमें उपस्थित एंटीट्यूमर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपको ब्रेस्ट कैंसर से बचाते हैं। वहीं ये फ्रूट आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाकर आपको अन्य बीमारियों से भी दूर रखता है।

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद ओलिगोसैकराइड आंत में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बंता है। इस फल में मौजूद फाइबर और कई विटामिन आपके भोजन को आसानी से पचाने में हेल्प करते हैं। यह फल पेट और आंत से जुड़े विकारों को दूर करता है।

मधुमेह के मरीजों को रोज ड्रैगन फ्रूट का सेवन करना चाहिए। इसमें उपस्थित पॉलीफेनोल्स, थियोल, कैरोटेनॉयड्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम करते हैं। यह फल हाई फाइबर से युक्त होता है। इसलिए भोजन के बाद बने ग्लूकोज लेवल को आसानी से कंट्रोल कर देता है।

ड्रैगन फ्रूट के रोज सेवन करने से दिल की बीमारियाँ दूर रहती है। इसमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है। इसे आपकी धमनियों की कठोरता कम रहती है। इस चीज से दिल का दौरा पड़ने का रिस्क कम हो जाता है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट आपके दिल को हेल्थी रखता है।

ड्रैगन फ्रूट के उपयोग से पेट संबंधित समस्याओं से भी आराम मिलती हैं। इसमें मौजूद ओलिगोसैकराइड (केमिकल) में प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। ये पेट और आंत के अच्छे माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही ड्रैगन फ्रूट्स फाइबर और कई विटामिन से युक्त होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Next Story