Begin typing your search above and press return to search.

ACI के डॉ0 स्मित ने किया बड़ा काम, 15 साल की बच्ची के दिल के छेद को VSD डिवाइस से किया बंद, VSD का इस्तेमाल करने वाला एसीआई बना देश का चौथा इंस्टीट्यूट

ACI के डॉ0 स्मित ने किया बड़ा काम, 15 साल की बच्ची के दिल के छेद को VSD डिवाइस से किया बंद, VSD का इस्तेमाल करने वाला एसीआई बना देश का चौथा इंस्टीट्यूट
X
By NPG News

रायपुर, 9 फरवरी 2022। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज रायपुर ने फिर एक बार राष्ट्रीय स्तर पर अपना परिचय स्थापित किया है। एक 15 वर्षीय बालिका जिसके हृदय में वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट वीएसडी का छेद था और इसकी वालों की निकटता के कारण सामान्य बटन के द्वारा बंद करने पर वालों में से लीकेज होने की संभावना थी। अतः बटन से बंद करना काफी जोखिम भरा था। ऐसे केस के लिए एक नई डिजाइन की हुई वीएसडी बटन डिवाइस जिसका हाशिया या किनारा शुन्य साइज का होता है। ऐसी डिवाइस बटन का उपयोग करने का प्लान बनाया गया। डाक्टरों के अनुसार भारत में अभी तक 3 कार्डियोलॉजिस्ट जोकि अहमदाबाद चेन्नई और हैदराबाद से हैं उन्होंने अभी तक मात्र 10 ऐसी बटन डिवाइस का मरीज पर प्रयोग किया है एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज रायपुर के हेड और प्रोफेसर डॉ स्मित श्रीवास्तव के अनुसार। जाहिर है, एसीआई के लिए यह पहला केस था और इसकी सफलता में यहां के स्टाफ के उत्साह को काफी बढ़ाया है। बालिका का सफल वीएसडी डिवाइस बटन लगाने के बाद ना ही किसी प्रकार का लीकेज और ना ही किसी अन्य तरह की जटिलता हुई बालिका को कल छुट्टी कर घर भेज दिया जाएगा

Next Story