Begin typing your search above and press return to search.

डॉक्टर को दूसरी शादी का सपना देखना पड़ा महंगा, हनीट्रैप में गंवाए 1 करोड़ 80 लाख...

डॉक्टर को दूसरी शादी का सपना देखना पड़ा महंगा, हनीट्रैप में गंवाए 1 करोड़ 80 लाख...
X
By NPG News

लखनऊ 21 जून 2022. लखनऊ में एक बुजुर्ग डॉक्टर को दूसरी शादी का सपना देखना महंगा पड़ गया है। डाॅक्टर को शादी करने का झांसा देकर होने वाली दुल्हन ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये ठग लिए। 70 वर्षीय नामी हृदय रोग विशेषज्ञ को ठग महिला ने पहले शादी के सपने दिखाए और बाद में 1 करोड़ 80 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा गायब हो गयी. अब पीड़ित डॉक्टर ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई है।

दरअसल, अलीगंज इलाके में 70 साल के बुजुर्ग फिजिशियन व हृदयरोग विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर की शिकायत के मुताबिक, वह वर्तमान में मुरादाबाद के एक नामी अस्पताल में बतौर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व कंसलटेंट तैनात हैं। 2019 में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद से ही वो अकेले रहने लगे । अकेले होने के कारण उन्होंने दूसरी शादी करने का मन बनाया। इसके लिए एक नामी अंग्रेजी अखबार में विज्ञापन दिया। इसी विज्ञापन के जरिए कई शादी के प्रपोजल आए। चिकित्सक के मुताबिक, उनको कृषा शर्मा नाम की महिला ने भी प्रस्ताव भेजा था। उनसे व्हाट्सएप चैट व मोबाइल के जरिये संपर्क हुआ। दो मार्च से लगातार संपर्क में रही।

महिला ने खुद को 40 साल की तलाकशुदा बताया। उसने आगे बताया कि वह यूएसए के फ्लोरिडा के मियामी सिटी की रहने वाली है। वह पेशे से मरीन इंजीनियर है। एक अमेरिकन शिपिंग कंपनी में अभी बड़े कार्गो शिप पर तैनात है। करीब डेढ़ महीने बाद कृषा ने मुंबई आने की बात कही। चिकित्सक के मुताबिक, महिला ने बताया कि वह नौकरी छोड़कर व्यापार करेगी। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि उसने बता दिया कि वह देश छोड़कर नहीं जाएगा। कृषा ने बताया कि वह गुजराती ब्राह्मण है। उनके पिता नहीं है, मां हैं। उसकी देखभाल के लिए बड़ी बहन है। बताया था कि वह सात साल की शिपिंग की नौकरी कर चुकी है। अब इसे छोड़कर अपना कारोबार करना है। वह भारत में रहने को तैयार हो गई।

सात लाख यूएस डॉलर का सोना खरीदने की कही बात डॉक्टर के मुताबिक, बातचीत के दौरान कृषा ने कहा कि उसने सात लाख यूएस डॉलर का सोना दक्षिण अफ्रीका से खरीदा है। उसे लखनऊ के पते पर दक्षिण अफ्रीका के रॉयल सिक्योरिटी कोरियर कंपनी से भेजना है। वहां पर सोमालियन पैरेट्स का डर होने से सभी लोग अपने कीमती सामान शिप से हटा रहे हैं। उसके बाद रॉयल सिक्योरिटी कंपनी से मेरे पास व्हाट्सएप पर चैटिंग और मैसेज व ईमेल के जरिए बातचीत होने लगी। इस दौरान अलग-अलग मदों में (परमिशन फीस, कस्टम ड्यूटी का भुगतान, एफटीसीएल का लाइसेंस, फारेन नेशनल को ट्रेडिंग लाइसेंस) अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराए गए।

सभी रुपये भारत के बैंक खातों में जमा कराए गए। जालसाजों ने धीरे-धीरे कर 1.80 करोड़ रुपये हड़प लिए। डॉक्टर की शिकायत पर अब पुलिस जांच में जुट गई है। जिन एकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ था उनकी डिटेल अब पुलिस खंगाल रही है। इसके साथ ही जिन नंबरों से डॉक्टर की बात हुई थी उन नंबरों की लोकेशन और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

Next Story