Begin typing your search above and press return to search.

Dates Sugar Benefits: बदलते वक्त की मिठास है डेट्स शुगर, शक्कर का है हेल्दी विकल्प, मिलेंगे ये फायदे...

Dates Sugar Benefits: बदलते वक्त की मिठास है डेट्स शुगर, शक्कर का है हेल्दी विकल्प, मिलेंगे ये फायदे...

Dates Sugar Benefits: बदलते वक्त की मिठास है डेट्स शुगर, शक्कर का है हेल्दी विकल्प, मिलेंगे ये फायदे...
X
By Divya Singh

Dates Sugar Benefits: सफेद शक्कर के दुष्प्रभावों को जानने के बाद अब लोग इससे बचने की जुगत लगाने लगे हैं। इसी प्रयास में एक नया प्रयोग चर्चा में है जो है डेट्स शुगर का इस्तेमाल। खजूर की शक्कर डीहाइड्रेटेड सीडलेस खजूर को पीसकर बनाई जाती है। इसमें फाइबर की मौजूदगी होती है। साथ ही इसे प्रोसेस और रिफाइन नहीं किया जाता। इसलिये यह एक बहुत बढ़िया और स्वास्थ्यवर्धक नेचुरल शुगर होती है। डेट्स शुगर अपेक्षाकृत काफी महंगी है। लेकिन फायदों को देखते हुए इसे प्रयोग करने वाले बढ़ने लगे हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे...।

नेचुरल मिठास

खजूर में नेचुरल मिठास होती है। इसलिए इसे सुखाकर बनाई गई शक्कर न केवल चीज़ों को मीठा बनाने में मदद करती है बल्कि सफेद शक्कर के दुष्प्रभाव भी नहीं जोड़ती।

पोषक तत्वों से भरपूर

डेट्स शुगर पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें नेचुरल फाइबर के साथ-साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट समेत अनेक पोषक तत्व होते हैं जो मीठा होने के बावजूद इसे शरीर के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल फ्री

डेट्स शुगर कोलेस्ट्रोल फ्री होती है। यह रिफाइंड नहीं होती और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है इसलिए दिल के लिए भी अच्छी होती है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए बढ़िया

फाइबर से भरपूर डेट्स शुगर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखती है। जबकि सफेद शक्कर मोटापे और इंफ्लेमेशन को बढ़ाती है और पाचन में गड़बड़ियां पैदा करती है।

एनर्जी का बढ़िया सोर्स

फ्रुक्टोज से भरपूर डेट्स शुगर एनर्जी का बढ़िया सोर्स है। एक गिलास दूध में एक चम्मच डेट्स शुगर डालकर पीने से आप दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं।

डायबिटीज़ रोगी ले सकते हैं

सफेद शक्कर के बजाय डेट्स शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह ब्लड में शुगर को धीमी गति से शामिल करती है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स डॉक्टर की सलाह पर डेट्स शुगर का सेवन कर सकते हैं।

विभिन्न पकवानों में बनेगी शक्कर का विकल्प

डेट्स शुगर का इस्तेमाल आप पैनकेक, लड्डू, केक, मफिंस, खीर आदि सभी चीजें बनाने के लिए कर सकते हैं। इसे दूध में घोलकर छोटे बच्चों को भी दिया जा सकता है इससे उनको बेहतर पोषण भी मिलेगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story