Begin typing your search above and press return to search.

Daliya Ka Raita Recipe : गर्मी के मौसम में बेहद फायदेमंद और सुपाच्य है दलिया का रायता, जानें रेसिपी...

Daliya Ka Raita Recipe : गर्मी के मौसम में बेहद फायदेमंद और सुपाच्य है दलिया का रायता, जानें रेसिपी...
X
By NPG News

Daliya Ka Raita Recipe : गर्मियों के लिए एक बेहतरीन रायता है दलिया का रायता। फाइबर से भरपूर दलिया हमारे पाचन को दुरुस्त रखता है और एनर्जी भी देता है। उसके साथ जब दही के फायदे भी जुड़ जाते हैं तो कमाल हो जाता है। बेहद आसानी से और गिनती के इंग्रीडिएंट से बन जाएगा आपका दलिया का रायता। आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाना है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

० दलिया - 3/4 कटोरी

० छाछ या मठा- 4 कटोरी

० पानी - 2 कटोरी

० शुद्ध घी - दो छोटे चम्मच

० काला नमक- स्वादानुसार

० करी पत्ता और राई- तड़के के लिए

दलिया का रायता ऐसे बनाएं

1. प्रेशर कुकर में शुद्ध घी डालें। गर्म होने दें। अब इसमें दलिया डालकर धीमी आंच पर बहुत अच्छे से भूनें। इसे जलना नहीं चाहिए।

2. दलिया अच्छे से भुन जाए और इसमें भए सौंधी खुशबू आने लगे तब इसमें पानी डालें और कुकर को बंद करें। आंच तेज रखें। एक सीटी आने के बाद आंच कम कर दें। दो सीटी और लें।

3. कुकर खोलें और दलिया को अच्छी तरह घोंट लें और एकदम ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

4. अब इसमें छाछ और काला नमक डालें।अच्छे से मिलाएं। इसे एक सर्विंग बोल में निकालें। एक तड़का पैन में राई-करी पत्ते का तड़का तैयार करें और दलिए के ऊपर फैला दें। आपका दलिया का रायता तैयार है।

इसे आप घर से निकलने से पहले भी खा सकते हैं या खाने के साथ भी। जैसा आपको पसंद आए। इसका सिंपल टेस्ट ही इसकी खासियत है। बना कर ज़रूर देखिएगा।

Next Story