Cow Ghee Benefits: गाय का घी है शरीर के लिए अमृत समान, एक चम्मच प्रतिदिन खाने के फायदे यहां जानिए...

Cow Ghee Benefits: गाय के घी को आयुर्वेद औषधि के समान मानता है। हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गाय का घी आपको मोटापे का शिकार नहीं बनाता बल्कि यह वेट लाॅस और बाॅडी बिल्डिंग में मदद करता है। देसी गाय के घी में विटामिन ए, डी, ई और के अलावा मिनरल्स, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है। बीपी से लेकर स्ट्रैस और अनिद्रा तक से राहत देने वाले गाय के घी के फायदे यहां जानिए।
वेट लाॅस और बाॅडी बिल्डिंग में मददगार
गाय के घी में हेल्दी फैट होता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर मोटापे का शिकार नहीं होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। गाय के घी में संयुग्मित लिनोलिक एसिड (CLA) पाया जाता है। यह एक प्रकार का ओमेगा-6 फैटी एसिड है जो वजन घटाने, फैट बर्न करने और मांसपेशियों के निर्माण के लिए आजकल बहुत लोकप्रिय है। साथ ही आम लोगों के लिए गाय का घी तृप्ति का एहसास करने वाला है जिससे अनावश्यक चीज खाने की इच्छा नहीं जागती।
हेल्दी रखे हार्ट
गाय के घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर में ट्रायग्लिसराइड्स के लेवल को कम करता है। यह धमनियों में प्लाक निर्माण को भी कम करता है। साथ ही यह हाई बीपी को कम करता है। गाय का घी बैड कॉलेस्ट्रोल को घटाता है और गुड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है। इस तरह यह हार्ट को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
स्त्री-पुरुष दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाए
गाय का देसी घी स्त्री और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी बेहतर बनाता है। घी से पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता है। वहीं यह महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन के संतुलन को सही करता है जो कंसीव करने के लिए जरूरी है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है गाय का घी
गाय का घी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। गाय के घी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और शरीर को रोगाणुओं व संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाते हैं।
पाचन के लिए अच्छा
आयुर्वेद के अनुसार देसी गाय का घी जठराग्नि को बढ़ाता है। जिससे पाचन अच्छी तरह होता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है,गाय का घी उनके शरीर में पित्त को कम करता है। साथ ही यह कब्ज़ से भी छुटकारा दिलाता है। देसी घी पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है। जिससे भोजन के पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से होता है। घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड संपूर्ण पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
मानसिक स्वास्थ्य रखे बेहतर
गाय का घी न केवल मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है बल्कि स्ट्रैस, एंग्ज़ाइटी और डिप्रेशन से बाहर आने में भी मदद करता है। यह एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाता है और मौजूदा तवावपूर्ण समय में वर्किंग प्रोफेशनल्स से लेकर स्टूडेंट्स तक सभी के लिए बेहद ज़रूरी है। जिन लोगों को नींद नहीं आती है वह अपना तलवे पर गाय के घी से मालिश करके देखें। उन्हें अवश्य फायदा होगा।
डायबिटीज़ पेशेंट्स कर सकते हैं सेवन
देसी गाय के घी का इस्तेमाल डायबिटीज पेशेंट भी सीमित मात्रा में कर सकते हैं। इस घी में मौजूद सीएलए ब्लड शुगर पेशेंट्स के लिए अच्छा है। डायबिटीज के मरीज गाय के घी में हल्दी मिलाकर सेवन करें तो और बेहतर होगा।
इंफ्लेमेशन को कम करता है
गाय के घी में सूजनरोधी गुण होते हैं इसलिए यह सूजन के कारण होने वाली समस्याओं जैसे गठिया, जोड़ों का दर्द, पेट की अंदरूनी सूजन और अस्थमा आदि से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं।
त्वचा में लाएं निखार
गाय का घी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। यह न केवल त्वचा में निखार लाता है बल्कि लंबे समय तक जवां बनाए रखने में भी मदद करता है। यह स्किन को टाइट करता है और उसमें नमी बनाए रखता है। गाय के घी से चेहरे की मालिश हमारे यहां प्राचीन काल से ही युवा बने रहने का अचूक नुस्खा है।
-
Home
-
Menu
