Begin typing your search above and press return to search.

Coronavirus New Strain News: सावधान! कोरोना का नया रूप JN.1 तेजी से फैला रहा संक्रमण, अलर्ट जारी, जानिए किन लक्षणों से रहें सतर्क!

Coronavirus New Strain News: साल 2020 जिसने दुनिया को घरों में कैद कर दिया था, वह कोरोना वायरस अब एक बार फिर से अपने नए अवतार JN.1 वेरिएंट के साथ भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है।

Coronavirus New Strain News: सावधान! कोरोना का नया रूप JN.1 तेजी से फैला रहा संक्रमण, अलर्ट जारी, जानिए किन लक्षणों से रहें सतर्क!
X
By Ragib Asim

Coronavirus New Strain News: साल 2020 जिसने दुनिया को घरों में कैद कर दिया था, वह कोरोना वायरस अब एक बार फिर से अपने नए अवतार JN.1 वेरिएंट के साथ भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों में नए मामले सामने आने लगे हैं और स्वास्थ्य विभागों की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक से JN.1 वेरिएंट के नए केस रिपोर्ट हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नई एडवाइजरी जारी की है और सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर, मुंबई बना हॉटस्पॉट

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र से कुल 45 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले मुंबई से 35 केस हैं, जबकि पुणे से 4, कोल्हापुर और रायगढ़ से 2-2, लातूर और ठाणे से 1-1 मामला सामने आया है। जनवरी 2025 से अब तक राज्य में 6819 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 210 लोग पॉजिटिव पाए गए। मुंबई में अब तक 183 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 81 लोग ठीक हो चुके हैं। बाकी मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

बेंगलुरु में 9 महीने का बच्चा संक्रमित, दिल्ली में 23 एक्टिव केस

23 मई को बेंगलुरु में नौ महीने का एक बच्चा कोविड पॉजिटिव पाया गया, जिसने सरकार को गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है। तेलंगाना और गाजियाबाद से भी कोविड के नए मामले दर्ज हुए हैं, गाजियाबाद में कुल चार मरीजों की पुष्टि हुई है। दिल्ली में भी स्थिति चिंताजनक हो रही है। अब तक 23 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने हालात की समीक्षा की है और विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

केरल बना दूसरा हॉटस्पॉट, मई में अब तक 273 मामले

कोविड की दूसरी लहर के समय जो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था, वही केरल अब फिर से चिंता का केंद्र बनता जा रहा है। केवल मई महीने में ही 273 कोविड केस सामने आ चुके हैं। राज्य सरकार ने निगरानी और सैंपलिंग को तेज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

JN.1 वेरिएंट, जानिए इसके लक्षण और खतरे

कोरोना का यह नया वेरिएंट JN.1 दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। थाईलैंड, चीन, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में भी मामले काफी बढ़ चुके हैं।

इस वेरिएंट के प्रमुख लक्षण हैं:

  • नाक बहना
  • खांसी
  • सिरदर्द
  • हल्का बुखार
  • गंध न आना (कुछ मामलों में)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेरिएंट तेज़ी से फैलता जरूर है, लेकिन फिलहाल मौत का खतरा बहुत कम बताया गया है। फिर भी बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

सावधानी बरतें, घबराएं नहीं

केंद्र और राज्य सरकारों ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें, और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। टीकाकरण करवाना और बूस्टर डोज लेना अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।

क्या देश फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है?

फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि भारत सरकार लॉकडाउन जैसे कठोर कदम उठाने जा रही है। लेकिन अगर मामले इसी रफ्तार से बढ़ते रहे, तो स्थानीय स्तर पर पाबंदियों की वापसी मुमकिन है।

क्या आप तैयार हैं?

कोरोना भले ही पुरानी कहानी लगने लगी हो, लेकिन इसका नया वेरिएंट दिखा रहा है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। सावधानी ही सुरक्षा है, ये बात एक बार फिर हमें समझने की जरूरत है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story