Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना का नया वेरिएंट अलर्ट: नए वैरिएंट मिलने के बाद हुई हाईलेवल मीटिंग...बढ़ सकता है कोरोना का खौफ, ये लक्षण दिखते ही रहे सतर्क

Corona ka naya variant, नए वैरिएंट,

कोरोना का नया वेरिएंट अलर्ट: नए वैरिएंट मिलने के बाद हुई हाईलेवल मीटिंग...बढ़ सकता है कोरोना का खौफ, ये लक्षण दिखते ही रहे सतर्क
X
By NPG News

नईदिल्ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट बीएफ 7 मिलने के बाद एक बार फिर हडकंप मच गया है। भारत में बीएफ। 7 का मामला सामने आने के बाद एक्सपर्ट्स लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। महाराष्ट्र में कोविड के नए एक्स बी बी सब-वेरिएंट का भी मरीज मिला है। इस कारण एक्सपर्ट सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि दिवाली से पहले और बाद में त्योहार के जश्न के दौरान बाजारों में ज्यादा भीड़ के कारण कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस दौरान सभी सरकारी एजेंसियों के प्रमुख और वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।बैठक में फैसला लिया गया कि मास्क और कोविड संबंधी सावधानियां देशभर में रखी जाएं। इस बैठक में अधिकारियों को जल्द नए वैरिएंट का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, नए वेरिएंट से निपटने के लिए एक प्रभावी रणनीति तैयार करनी होगी। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि रणनीति पर बेहतर तरीके से काम हो।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के स्वास्थ अधिकारियों का मानना है कि सर्दियों में कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। वहीं मुंबई के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वे मुंबई में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के मामलों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं क्योंकि यह भी एक संक्रामक रोग है जो छींकने से दूसरे लोगों में फैल सकता है। हो सकता है कुछ लोग कोरोना से संक्रमित हों और वह इसे सामान्य सर्दी-खांसी मानकर कोविड टेस्ट ना कराएं और तब तक वह दूसरों तक भी यह वायरस पहुंचा दें।

देश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,542 नए केस सामने आए हैं। उधर महाराष्ट्र के पुणे में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BQ.1 और BA.2.3.20 का मरीज मिला है। यह BA.2.75 और BJ.1 का एक री-कॉम्बिन है।

Next Story