Chilgoza Health Benefits: चिलगोज़ा खाएंगे तो भूल जाएंगे उम्र के सालों की गिनती, सालों-साल रहेंगे बीमारियों से दूर...

Chilgoza Health Benefits: चिलगोज़ा खाएंगे तो भूल जाएंगे उम्र के सालों की गिनती, सालों-साल रहेंगे बीमारियों से दूर...
X
Chilgoza Health Benefits: चिलगोज़ा खाएंगे तो भूल जाएंगे उम्र के सालों की गिनती, सालों-साल रहेंगे बीमारियों से दूर...

Chilgoza Health Benefits : पाइन नट्स यानि चिलगोज़ा अपने गुणों के चलते काजू-बादाम-पिस्ता जैसे ड्राईफ्रूट्स को भी पीछे छोड़ देता है। केवल पांच से छह चिलगोज़ा खाने से आपको ज़बरदस्त फायदे मिलते हैं। हालांकि ये काफी महंगा ड्राई फ्रूट है। लेकिन पोषण की बात करें तो यह अव्वल नंबर पर रहेगा। इसमें विटामिन ई,विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, आयरन, कॉपर और फॉलिक एसिड जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। चिलगोज़े के सेवन से हेल्दी हार्ट और ब्रेन से लेकर वेट लाॅस तक में मदद मिलती है। आइए जानते हैं चिलगोज़ा के सेवन के फायदे।

हार्ट हेल्थ के लिए

चिलगोज़ा में अनसेचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो कि हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ह्रदय रोगों समेत अनेक बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। चिलगोजा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है।

वेट लाॅस में

चिलगोज़ा फाइबर से भरपूर होता है इसलिए यह पाचन को ठीक रखता है साथ ही यह आपको देर तक पेट भरा रहने का अहसास भी कराता है। जिससे आप कुछ भी खाते रहने से बच जाते हैं। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है जो आपको संतुष्टि का अहसान तो कराता ही है, वेट लाॅस की कोशिश के दौरान होने वाली मांसपेशियों की क्षति को भी रोकता है।

डायबिटीज़ के लिए

चिलगोज़ा में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम है। इसलिए इसके सेवन से हाई ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को नेचुरली बढ़ाता है। अमेरिकन जर्नल के अनुसार चिलगोज़ा में डायबिटीज़ को कंट्रोल करने की ताकत है।

स्ट्राॅन्ग बोन्स के लिए

चिलगोजा में काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम और साथ ही मैग्नीशियम और फास्फोरस भी पाया जाता है। इसलिए यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में सक्षम है।

पुरुषों के लिये फायदेमंद

चिलगोज़ा पुरुषों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। चिलगोजा में जिंक पाया जाता है, जो पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और मैग्नीशियम उनकी ताकत को बढ़ाते हैं और हड्डियों और मांसपेशियों को दुरुस्त रखते हैं।

ब्रेन भी होगा मजबूत

चिलगोज़ा ब्रेन को भी हेल्दी रखता है। यह दिमाग में ब्लड का फ्लो बढ़ाता है। साथ ही मस्तिष्क की कोशिकाओं को नया जीवन देता है। यह स्ट्रेस को कम करता है और सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता है।चिलगोज़ा बढ़ती उम्र के साथ दिमाग पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकता है।

बालों के लिए

चिलगोज़ा में विटामिन ई और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बालों के निर्माण में प्रोटीन का सबसे महत्वपूर्ण रोल होता है और चिलगोज़ा के सेवन से हमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। वहीं विटामिन ई स्वस्थ स्कैल्प और स्वस्थ बालों के लिए ज़रूरी है। यह क्षतिग्रस्त बालों को पोषण देकर उनकी मरम्मत करने, बालों के टूटने को कम करता है।

स्किन के लिए

चिलगोज़ा में पाया जाने वाला विटामिन ई नई सेल्स का निर्माण करता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को प्रदूषण, यूवी किरणों से बचाता है। यह स्किन में हाइड्रेशन और नमी बनाए रखने में सहायता करता है और दाग धब्बों से भी बचाता है।

चिलगोज़ा का सेवन कैसे करें

वयस्कों के लिए प्रतिदिन 5 से 6 चिलगोज़े का सेवन पर्याप्त है। वहीं बच्चों को 2-3 चिलगोज़े ही खाना चाहिए। आप इन्हें कई तरीके से खा सकते हैं। चाहें तो इन्हें रात में पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इन्हें दूध के साथ खा लें। आप इन्हें कच्चा भी खा सकते हैं या फिर भूनकर भी ले सकते हैं।

Tags

Next Story