Begin typing your search above and press return to search.

CG News-CMHO समेत आठ डॉक्टरों पर गिरी गाज: बिना अनुमति के गए थे विदेश यात्रा पर, रोकी गई 2-2 वेतन वृद्धि...

CG News-CMHO समेत आठ डॉक्टरों पर गिरी गाज: बिना अनुमति के गए थे विदेश यात्रा पर, रोकी गई 2-2 वेतन वृद्धि...
X
By NPG News

रायपुर। बिना अनुमति विदेश यात्रा पर गए सीएमएचओ समेत आठ डॉक्टरों की 2-2 वेतन वृद्धि रोकी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्यवाही बिना विभागीय अनुमति के विदेश यात्रा करने की वजह से की है। साथ ही विभाग ने उन्हें नोटिस भी जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना अनुमति वें विदेश यात्रा ना करें। जिन डॉक्टरों को सजा मिली है वह अमेरिका समेत यूएई की यात्रा में गए थे।

स्वास्थ्य विभाग को बिना अनुमति विदेश यात्रा में जाने वाले 8 डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि इन 8 डॉक्टरों ने बिना स्वास्थ्य विभाग से अनुमति लिए विदेश की यात्रा की है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी के खिलाफ जांच कराई। जिसमें विदेश यात्रा करना साबित हुआ। बिना अनुमति विदेश यात्रा करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्यवाही करते हुए सभी डॉक्टरों की 2-2 वेतन वृद्धि रोकी गई है बिना अनुमति दुबारा विदेश यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है।

यह डॉक्टर गए थे विदेश यात्रा में :

जो डॉक्टर बिना अनुमति विदेश यात्रा में गए थे उनमें बिलासपुर सीएमएचओं डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉक्टर छाया तिवारी, डॉक्टर संजीव शुक्ला, डॉ मधुलिका सिंह, डॉक्टर मीरा बघेल, डॉक्टर संगीता भाटिया, डॉक्टर गीतांजलि तिवारी और डॉक्टर नश्कर टंडन शामिल है। यह सभी 2021 से 2022 के बीच विदेश यात्रा पर गए थे। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सहायक अधीक्षक मदन विश्वकर्मा 11 अगस्त 2022 को मुंबई से संयुक्त अरब अमीरात गए थे इसके पहले 23 अप्रैल 2022 को इन्होंने नेपाल की यात्रा की थी।


Next Story