Begin typing your search above and press return to search.

Best Fruits For Monsoon: बारिश में कम बीमार पड़ना है तो ज़रूर खाएं ये छह फल, डाॅक्टर के पास जाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत...

Best Fruits For Monsoon: बारिश में कम बीमार पड़ना है तो ज़रूर खाएं ये छह फल, डाॅक्टर के पास जाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत...

Best Fruits For Monsoon: बारिश में कम बीमार पड़ना है तो ज़रूर खाएं ये छह फल, डाॅक्टर के पास जाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत...
X
By Divya Singh

Best Fruits For Monsoon: गर्मी के बाद बारिश का मौसम जितनी राहत देता है उतनी आफत भी लाता है। इसमें संदेह नहीं कि इस मौसम में कड़ाही से गर्मागर्म तल के निकलते आइटम बहुत ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं लेकिन इनसे हाजमा बिगड़ने का डर भी खूब होता है। क्योंकि इस मौसम में मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया दोनों ही कमजोर पड़ जाते हैं। वहीं रोड साइड खड़े होकर खा लिया तो मच्छर-मक्खियों वाले इस मौसम में इफेक्शन समेत दूसरी बीमारियों का डर। इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन दुरुस्त रखने के लिए बहुत अच्छा उपाय यह है कि मौसमी फलों का सेवन बढ़ाया जाए। आइए जानते हैं कि वे कौन से फल हैं जिनका सेवन मानसून में बेहद फायदेमंद है।

1. सेब

फाइबर से भरपूर सेब का सेवन बारिश के दौरान बहुत फायदेमंद है। फाइबर डाइजेशन को अच्छा रखता है। इससे खाना पचने में मदद मिलती है और इस मौसम में कई लोगों के लिए आफत बनने वाली समस्या 'कब्ज' से भी छुटकारा मिलता है। सेब भरपूर एनर्जी देता है और तृप्ति का अहसास भी कराता है जिससे कुछ न कुछ खाते रहने की ललक नहीं पैदा होती।

ये भी बता दें कि एंटीऑक्सिडेंट और फ्लैवोनोइड्स से भरपूर सेब कैंसर, बीपी-शुगर जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम कर देता है। सेब स्किन को भी अच्छा रखता है।

2. जामुन

इसे इस सीज़न का बेहतरीन फल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जामुन से हमें वो पोषक तत्व मिलते हैं जो विशेषकर इस मौसम के साथ आने वाले बदलावों के अनुसार ढलने की शक्ति हमें देते हैं। जामुन पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे अजीर्ण, अपच, मल त्याग में परेशानी, डायरिया और डीसेंट्री को ठीक करता है। जामुन आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है और हानिकारक बैक्टीरिया को कम करता है।इसके साथ ही जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और वजन नियंत्रित रखता है।

इसके अलावा जामुन का सेवन करने से हृदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज़ जैसी बीमारियों में भी लाभ होता है। साथ ही यह किडनी, लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

3. अनार

इस मौसम में अगर आप जल्दी से जल्दी अपनी इम्यूनिटी स्ट्राॅन्ग करना चाहते हैं तो अनार का सेवन रोज़ाना कीजिए। अनार में फाइबर अच्छा खासा होता है। साथ ही प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि भी पाये जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को इंप्रूव करता है जिसका फायदा पाचन के साथ-साथ आपके दूसरे अंगों को भी मिलता है। अनार खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा मिलता है।इससे अपच, कब्ज आदि की समस्या नहीं होती है।

इसके अलावा अनार खून भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को हेल्दी रखते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं। अनार में एंटी-डायबिटिक गुण भी होते हैं। मेमोरी शार्प करने में भी अनार मददगार है।

4. पपीता

बारिश के मौसम में पपीता खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद है। पपीते में विटामिन C, A और फोलेट जैसे तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इससे आप मौसमी बीमारियों की चपेट में जल्दी नहीं आते। पपीता पेट के लिए भी बहुत अच्छा है। इससे पेट संबंधी समस्याएं कम होती है।कब्ज़ वालों के लिए फाइबर से भरपूर पपीता बेहतरीन है।साथ ही फाइबर के कारण यह देर तक पेट भरा होने का अहसास कराता है। इससे वजन नियंत्रण भी आसान होता है। पपीता आंतों का स्वास्थ्य भी ठीक रखता है।

अन्य मुख्य फायदों की बात करें तो विटामिन ए से भरपूर पपीता आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह हृदय स्वास्थ्य और शुगर कंट्रोल में मददगार है और त्वचा और बालों की देखभाल भी करता है।

5. लीची

बारिश में मौसमी बीमारियों से बचाने में लीची भी कम नहीं। लीची में एंटीवायरल गुण होते हैं। यह तरह-तरह के वायरस के संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विटामिन सी से भरपूर लीची हमारी इम्यूनिटी बढ़ाती है। लीची में भरपूर पानी होता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने में भी लीची खाना मददगार है और बारिश में उपयोगी भी क्योंकि हाइड्रेशन की कमी सिर्फ गर्मी में नहीं होती। बारिश में कम पानी पीने से इस मौसम में भी डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

लीची कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ सुधारने में भी मददगार है। यह कोलेजन को बूस्ट करती है और फाइन लाइन्स और रिंकल्स से बचाती है। लीची लिवर और किडनी के कामकाज को बेहतर बनाती है और कैंसर के जोखिम को भी कम करती है।

6. आलूबुखारा

बारिश में आप आलूबुखारा का सेवन ज़रूर करें। इस अनोखे टेस्ट वाले फल में पर्याप्त विटामिन सी होता है जो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्राॅन्ग बनाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है और कैलोरी भी कम होती हैं। इसलिए एक तरफ तो यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, पाचन को ठीक रखता है, वहीं इसे खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

आलूबुखारा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारे दिमाग को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके पोषक तत्व आंखों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story