Begin typing your search above and press return to search.

Best Fruits For Diabetic People: डायबिटिक हैं और कंफ्यूस्ड भी कि कौन से फल खाएं और कितने? तो यहां है जवाब...

Best Fruits For Diabetic People: डायबिटिक हैं और कंफ्यूस्ड भी कि कौन से फल खाएं और कितने? तो यहां है जवाब...

Best Fruits For Diabetic People
X

Best Fruits For Diabetic People

By Divya Singh

Best Fruits For Diabetic People: डायबिटीज के मरीज अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूस्ड रहते हैं कि वे फल खाएं तो कौन से खाएं और कितनी मात्रा में खाएं। इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट्स की दी जानकारी के आधार पर बता रहे हैं कि डायबिटीज की स्थिति में आपको कौन से फल, कितनी मात्रा में खाना चाहिए जिससे आप शुगर लेवल को मेंटेन कर सकें और आपको पोषण भी मिल सके। दरअसल फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं जिनसे भरपूर पोषण मिलता है। इसलिए डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को भी फलों का सेवन ज़रूर करना चाहिए, सिर्फ कुछ सावधानियां रखते हुए। आइए उन सावधानियों को भी जानते हैं और कौन से फल आपको प्रेफर करना चाहिए, यह भी जानते हैं।

फलों का चुनाव कैसे करें

फलों का चुनाव करते समय आपको ध्यान इस बात का रखना है कि आप ऐसे फल (खासकर ब्रेकफास्ट में ) खाएं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड कम हो। जिन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड कम होता है उनमें मौजूद फ्रुक्टोज को ग्लूकोज में बदलने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। फलों के सेवन के दौरान आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके फ्रूट की क्वांटिटी ज्यादा न हो। यह आपकी हाइट के अकाॅर्डिंग आपके आइडियल वेट के अनुपात में 1% होनी चाहिए। साथ ही उसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 30 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि आपको फलों का सेवन सूर्यास्त से पहले तक ही करना चाहिए।

डायबिटिक चुनें ये फल

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी के अंदर केवल 7.5 %कार्बोहाइड्रेट है। इसमें 2 ग्राम फाइबर होता है ।स्ट्रॉबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 41 है जबकि ग्लाइसेमिक लोड केवल दो है। इसलिए डायबिटीज वालों के लिए एक बेहतर फल है।

नारियल

डायबिटीज के पेशेंट कच्चे नारियल या उसकी चटनी का सेवन कर सकते हैं। 100 ग्राम नारियल में 8 ग्राम फाइबर होता है । इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 42 है और ग्लाइसेमिक लोड 3 है। इसलिए यह डायबिटीज पेशेंट के लिए सुरक्षित है।

अमरूद

आप अमरूद यानी ग्वावा का सेवन कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट 14% है वही फाइबर 5% है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स केवल 12 है और ग्लाइसेमिक लोड केवल 1 है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद बेहद फायदेमंद फल है। साथ ही अमरूद का सेवन कब्ज़ के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

संतरा

आप संतरे यानी ऑरेंज का सेवन भी कर सकते हैं। 100 ग्राम संतरे में 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है और 2.5 ग्राम फाइबर होता है। संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स करीब 40 है वहीं ग्लाइसेमिक लोड 4 के आसपास रहता है। संतरा आपकी गट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है और आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है इसलिए संतरे का सेवन जरूर करें।

प्लम्स

100 ग्राम प्लम्स में 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और फाइबर 1.5 ग्राम है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 40 है और ग्लाइसेमिक लोड तीन से चार के आसपास है। इसलिए इसका सेवन भी डायबिटीज पेशेंट ज़रूर कर सकते हैं।

एप्रिकाॅट और पीच

इन फलों में 11 से 12 % तक कार्बोहाइड्रेट होता है। दो से ढाई पर्सेंट के आसपास फाइबर होता है। वहीं बात करें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की तो यह 34 से 42 के बीच होता है। इनका ग्लाइसेमिक लोड 3से 4 के आसपास है। इसलिए अगर एप्रिकाॅट और पीच आपको उपलब्ध हो सकते हैं तो इनका सेवन आपके लिए सुरक्षित है।

सेब

सेब यानी एप्पल भी आपके लिए सेफ है। इसमें 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2.4 % फाइबर होता है। सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स करीब 36 है और ग्लाइसेमिक लोड 6 के आसपास है। इसलिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं।

कीवी

100 ग्राम कीवी में 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 3 ग्राम के करीब फाइबर है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स है 50 और ग्लाइसेमिक लोड है 6। इसलिए कीवी का सेवन आप सलाद या लंच और इवनिंग स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं।

खरबूजा

समर सीजन चल रहा है। ऐसे में यदि आपको खरबूजा खाने की इच्छा हो तो आप सीमित मात्रा में खरबूजा खा सकते हैं। खरबूजे में प्रति 100 ग्राम में लगभग 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.9 ग्राम फाइबर होता है। खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 65 है जो मीडियम है। वहीं इसका ग्लाइसेमिक लोड 3.14 के करीब होता है। इसलिए आप कभी कभार मूड बदलने के लिए खरबूजे का सेवन कर सकते हैं।

अगर कभी ऐसा लगे कि आपने जिन फलों का चुनाव किया है, उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा हो सकता है तो आप ऐसे फलों के साथ खीरा, टमाटर और पत्तेदार सब्जियों जैसी चीज़ें मिला लें इससे बैलेंस बनाने में सुविधा होगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story