Begin typing your search above and press return to search.

Benefits Of Aparajita Flower: अपराजिता का फूल सेहत के लिए कैसे हैं फायदेमंद, जानिए...

Benefits Of Aparajita Flower: अपराजिता का फूल सेहत के लिए कैसे हैं फायदेमंद, जानिए...
X
By Gopal Rao

Benefits Of Aparajita Flower: अपराजिता का फूल पूजा पाठ में इस्तेमाल होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानतें होंगे कि अपराजिता का फूल के लिए भी फायदेमंद है। अपराजिता का फूल कई बीमारियों में राहत देता है। अपराजिता के फूल में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जैसे पी-कोमैरिक एसिड, डेलफिनिडिन-3, कैम्फेरॉल, 5-ग्लूकोसाइड आदि। ये सभी शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। तो जानते हैं अपराजिता का फूल सेहत के लिए कैसे हैं फायदेमंद...

अपराजिता का फूल इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

अपराजिता का फूल इम्यूनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद माना जाता है। अपराजिता के फूल के अर्क से बनी चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होता है क्योंकि यह चाय इंफ्लेमेशन और इन्फेक्शन ने लड़ने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है।

अपराजिता का फूल वेट लॉस में मदद

वेट लॉस करने वालों के लिए अपराजिता का फूल बेहद जरूरी है। अपराजिता का फूल वेट लॉस करने में मदद करता है। अपराजिता के फूल के अर्क के सेवन करने से शरीर में फैट सेल्स जल्दी नहीं बनते, जिसके कारण वजन नहीं बढ़ता। वजन कम करने की सोच रहे तो अपराजिता का फूल आपके लिए बेहतर विकल्प है।

अपराजिता का फूल ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में अपराजिता का फूल मददगार होता है। इस फूल में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायता करता है। ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर आप अपराजिता फूल का सेवन कर सकते हैं।

अपराजिता के पत्ते गले की समस्या मिटाएं

गले में दर्द, सूजन, खांसी या सर्दी होने पर अपराजिता के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। कफ या बलगम की समस्या होने पर भी अपराजिता का पत्ता फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप अपराजिता के पत्ते को पानी में गर्म करके गरारे करें। आप इसमें थोड़ी मात्रा में नमक भी मिला सकते हैं। इससे आपके गले से जुड़ी कोई भी समस्या खत्म हो जाएगी।

अपराजिता का फूल दिल के लिए बढ़िया

दिल को दुरुस्त रखने में अपराजिता का फूल काफी मदद करता है। दरअसल अपराजिता के पत्ते में पाया जाने साल पोटैशियम दिल को स्वस्थ रखता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल लेवल को भी घटाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार कर दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

अपराजिता का बालों के लिए लाभदायक

बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए अपराजिता के पत्ते और फूल दोनों ही लाभदायक होते हैं। अपराजिता के पत्ते में पाया जाने वाला बायो फ्लेवोनोइड्स बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह बालों की ग्रोथ के लिए लाभदायक है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से बाल जल्दी सफेद नहीं होते। साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। इसके लिए आप अपराजिता के पत्तों को उबालकर उसमें कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल की मिला सकते हैं। इससे बाल खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बनते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story