Begin typing your search above and press return to search.

Ayushman Bharat Yojana: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को अब मिलेगा 10 लाख का फ्री हेल्थ कवर, जान लें ये शर्त!

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव: अब जिन परिवारों में 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग हैं, उन्हें 10 लाख रुपये तक का फ्री हेल्थ कवर मिलेगा। जानिए पूरी प्रक्रिया, जरूरी शर्तें और पेंच।

Ayushman Bharat Yojana: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को अब मिलेगा 10 लाख का फ्री हेल्थ कवर, जान लें ये शर्त!
X
By Ragib Asim

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) अब सीनियर सिटीजन के लिए और अधिक फायदेमंद हो गई है। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि अगर किसी परिवार में कोई सदस्य 70 साल या उससे अधिक उम्र का है तो उस परिवार को अब 10 लाख रुपये तक का फ्री हेल्थ कवर मिलेगा। अब तक योजना के तहत हर परिवार को केवल 5 लाख रुपये तक का कवर मिलता था।

कवर कैसे मिलेगा समझिए पूरा फॉर्मूला
नई व्यवस्था में कुल 10 लाख रुपये के कवर को दो हिस्सों में बांटा गया है:
पहले 5 लाख रुपये: पूरे परिवार के लिए (पति, पत्नी और बच्चे)।
अगले 5 लाख रुपये: केवल 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले बुजुर्ग सदस्य के लिए आरक्षित रहेंगे।
यानि अगर परिवार ने अपने हिस्से का 5 लाख रुपये किसी बीमारी के इलाज में उपयोग कर लिया है तो वे बुजुर्गों के लिए रखे गए 5 लाख रुपये का उपयोग नहीं कर पाएंगे। यह कवर केवल वरिष्ठ नागरिक के उपचार पर ही लागू होगा।
कौन लोग लाभ उठा सकेंगे?
इस स्कीम का फायदा हर वह परिवार उठा सकता है, जिसमें कोई सदस्य 70 वर्ष या उससे अधिक का हो। इसके लिए:
किसी आय सीमा की शर्त नहीं है।
उम्र की पुष्टि आधार कार्ड से होगी।
Aadhaar आधारित e-KYC करना अनिवार्य है।
आवेदन beneficiary.nha.gov.in या आयुष्मान ऐप से किया जा सकता है।
एक बार चुना तो वापसी नहीं
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक पहले से किसी सरकारी योजना जैसे CGHS या ESIC के तहत कवर में है और अब आयुष्मान भारत योजना को चुनता है, तो वह पहले वाले कवर में वापस नहीं लौट सकता। सरकार ने इसे “वन टाइम स्विच ऑप्शन” बनाया है ताकि एक व्यक्ति एक समय पर केवल एक ही सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ ले सके।
क्या प्राइवेट इंश्योरेंस वालों को भी मिलेगा लाभ?
जी हां। जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास पहले से कोई प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस है वे भी इस स्कीम के तहत कवर पा सकते हैं। इसमें किसी आय सीमा या मेडिकल शर्त की बाध्यता नहीं है। हालांकि दोनों कवर एक साथ क्लेम नहीं किए जा सकते पहले आयुष्मान योजना का कवर उपयोग होगा उसके बाद ही प्राइवेट पॉलिसी एक्टिव होगी।
कितनों को मिलेगा फायदा?
सरकार के अनुसार, देशभर में लगभग 3.5 करोड़ परिवारों में ऐसे सदस्य हैं जिनकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है। नई व्यवस्था के बाद अनुमान है कि 30–35 लाख वरिष्ठ नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह बदलाव स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में Senior Health Security Push’ के रूप में देखा जा रहा है।
ध्यान रहे यह एक्स्ट्रा कवर बुजुर्गों तक सीमित है
यह स्कीम राहत भले ही बड़ी दे, लेकिन अतिरिक्त 5 लाख रुपये का कवर केवल बुजुर्गों के इलाज पर ही लागू होगा। परिवार के अन्य सदस्य इस हिस्से का उपयोग नहीं कर पाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बुजुर्ग इलाज के अभाव में परेशान न हो।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story