Begin typing your search above and press return to search.

Aloo Khane Ke 10 Fayde : रोज़ एक उबला आलू यानी जादू ही जादू,शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी बाहर, दिमाग को भी देता शांति, जाने आलू खाने के 10 ज़बरदस्त फायदे

Aloo Khane Ke 10 Fayde : उबला आलू अगर आप रोज खाते हैं तो आपको वेट लॉस समेत और भी बहुत से फायदे मिलेंगे। आपके दिल और दिमाग दोनों को ही फायदा होगा, कब्ज़ से राहत मिलेगी, दिन भर शक्ति बनी रहेगी और शरीर से कफ़ भी बाहर होगा। तो चलिए आज जानते हैं आलू खाने के 10 फायदे।

Aloo Khane Ke 10 Fayde : रोज़ एक उबला आलू यानी जादू ही जादू,शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी बाहर, दिमाग को भी देता शांति, जाने आलू खाने के 10 ज़बरदस्त फायदे
X
By Divya Singh

Aloo Khane Ke 10 Fayde: आलू बेचारा यूं ही बदनाम है। आलू की खूबियों को लोग खुद ही उसे तल-तल कर खामियों में बदलते हैं और फिर आलू खाने से शरीर पर बढ़ गई चर्बी का रोना रोते हैं। बल्कि सच तो यह है कि आलू वेट लॉस में जबरदस्त तरीके से मददगार है लेकिन केवल तभी जब उसे उबालकर और बिना तले खाया जाए। केवल एक मीडियम साइज का उबला आलू अगर आप रोज खाते हैं तो आपको वेट लॉस समेत और भी बहुत से फायदे मिलेंगे। आपके दिल और दिमाग दोनों को ही फायदा होगा, कब्ज़ से राहत मिलेगी, दिन भर शक्ति बनी रहेगी और शरीर से कफ़ भी बाहर होगा। तो चलिए आज जानते हैं आलू खाने के 10 फायदे।

फैट घटाए

आलू को मोटापे से जोड़ दिया गया है। आजकल लोग आलू खाने से बचते हैं क्योंकि उनका मानना है कि आलू फैट बढ़ाता है जबकि अगर आप आलू को उबाल लें और छील-मसल कर हल्का-फुल्का नमक डालकर यूं ही खा लें तो यही एक आलू देर तक आपका पेट फुल रखेगा और आपको अनहेल्दी चीजों की तरफ झांकने से रोकेगा। शायद आपको पता ना हो लेकिन आलू में खुद का फैट न के बराबर (0.1%) है। आप इसे फैटी तब बनाते हैं जब आप इससे फ्रेंच फ्राइज़ या आलू टिक्की आदि बनाकर खाते हैं।

कब्ज़ से राहत

यह मत सोचिए कि आलू खाना नुकसान का सौदा है। आलू में भरपूर फाइबर भी होता है खासकर तब जब आप इसे अच्छी तरह धोकर, उबालकर छिलके के साथ खाते हैं। तब यही आलू आपके लिए कब्ज़ से राहत का सस्ता माध्यम बन जाता है।

हड्डियों को बनाए मज़बूत

आलू में फास्फोरस बहुत अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही मैंगनीज भी होता है। अगर आप रोजाना एक उबला आलू खाते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी और एज बढ़ने पर भी आपको खोखली हड्डियों की समस्या(ऑस्टियोपोरोसिस) नहीं होगी।

दिल के लिए फायदेमंद

आलू में अच्छी मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये दोनों आपके हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद और ज़रूरी हैं। उबला आलू खाने से शरीर में पोटेशियम और सोडियम का बैलेंस बना रहता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और बेड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

दिमाग को शांत करे

महज़ एक आलू आपके दिमाग को शांत रख सकता है। आलू में अच्छी मात्रा मैग्नीशियम होता है जो आपके दिमाग की नसों को रिलेक्स करता है। आपके मूड को शांत रखता है जिससे आपके मन में अच्छे विचार आते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

आलू भले आपको खट्टा नहीं लगता, लेकिन इसमें विटामिन सी भी होता है। साथ ही साथ जिंक भी होता है इसलिए रोजाना एक उबला आलू खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

स्ट्रैंथ,एनर्जी बढ़ाए

रोज एक मध्यम आकार का उबला आलू खाने से आपको स्ट्रैंथ बिल्डिंग में मदद मिलती है। आप एनर्जी से भरे रहते हैं और दिन भर बिना थके अपना काम अच्छी तरह कर पाते हैं।

कीमोथेरेपी के दौरान फायदेमंद

अगर आप कैंसर से जूझ रहे हैं और कीमोथेरेपी करा रहे हैं तो इस दौरान पहले मील(भोजन) के तौर पर आपको उबला आलू खाने से बहुत फायदा होगा। आलू कीमोथेरेपी के दौरान महसूस हो रही कमजोरी को दूर करता है।

शुगर के मरीज खा सकते हैं

इसी तरह ब्लड शुगर के मरीज भी उबला आलू खा सकते हैं लेकिन मात्रा नियंत्रित रखें और इसे सुबह के नाश्ते में ही खाएं।

कफ़ घटाए

आलू का बहुत बड़ा फायदा यह है कि यह आपके शरीर में से कफ(म्यूकस) को कम करता है। इसलिए सर्दी-जुकाम और अस्थमा तक में आपको एक उबला हुआ आलू खाने से बहुत राहत मिलेगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story