Begin typing your search above and press return to search.

Ajwain Tea Benefits: अनिद्रा से हैं परेशान, तो रोज़ सोने से पहले पिएं अजवाइन की चाय, मिलेंगे ये फायदे भी...

Ajwain Tea Benefits: अनिद्रा से हैं परेशान, तो रोज़ सोने से पहले पिएं अजवाइन की चाय, मिलेंगे ये फायदे भी...

Ajwain Tea Benefits: अनिद्रा से हैं परेशान, तो रोज़ सोने से पहले पिएं अजवाइन की चाय, मिलेंगे ये फायदे भी...
X
By Divya Singh

Ajwain Tea Benefits: भारतीय घरों की रसोइयों में मौजूद अजवाइन विभिन्न व्यंजनों का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ-साथ अपने आप में बहुत गुणकारी भी है। अजवाइन के जिस गुण को सबसे ज्यादा माना जाता है वह है पाचक गुण और इसके लिए आमतौर पर लोग अजवाइन को यूं ही फांक लेते हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं अजवाइन की चाय की। इस सुगंधित मसाले की चाय अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले पिएंगे तो आपको अगर अच्छी नींद न आने की समस्या है तो वह तो हल होगी ही, साथ में अन्य बहुत सारे फायदे भी होंगे। तो चलिए जानते हैं अजवाइन की चाय के फायदे...।

नींद आएगी बेहतर

वे लोग जो लेटने के बाद देल तक नींद न आने या टूटी-टूटी नींद आने की समस्या सै परेशान हैं वे अगर सोने से पहले रोज़ाना अजवाइन की चाय पीने की आदत डाल लें तो उन्हें काफी अच्छे रिज़ल्ट मिलेंगे। अजवाइन की चाय स्ट्रैस घटाती है जो मूलतः रात में दिमाग चलने का कारण होता है। तनाव कम होगा तो आप को खुद ब खुद अच्छी नींद आएगी। यह चाय ब्लड वैसल्स को भी रिलैक्स करती है। इससे भी शरीर को आराम महसूस होता है।

मुंह की दुर्गंध से राहत

जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या है, उनके लिए भी अजवाइन की चाय अच्छी है। इस चाय में एंटीबैक्टीरियल प्रापर्टीज़ होती हैं जो मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को मारती हैं। साथ ही यह दांतों की सड़न और ओरल हेल्थ से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी बचाती है।

गठिया समेत जोड़ों के दर्द से राहत

अजवाइन की चाय शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करती है। इंफ्लेमेशन शरीर में अंदरूनी भी हो सकता है और बाहरी भी। जोड़ों का सामान्य दर्द हो या गठिया, अजवाइन की चाय के गुण इन सभी में बहुत राहत देते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

अजवाइन की चाय इम्यूनिटी बेहतर करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और थाइम सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य वायरल इन्फेक्शन को से आपको बचाते हैं। ये आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस भी कम करते हैं।अजवाइन की चाय एलर्जी के कारण होने वाली खांसी को भी ठीक करती है।

पाचक रस बढ़ाए

अजवाइन को इसके पाचक गुणों के कारण जाना जाता है। इसकी चाय में इसके सभी गुण आ जाते हैं और शरीर इनका इस्तेमाल भी आसानी से कर पाता है। अजवाइन की चाय गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाती है और सूजन, गैस, अपच आदि से राहत देती है। इसमें कार्मिनेटिव भी गुण होते हैं। इसके सेवन से आंतों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

वजन कम करने में मदद

अजवाइन की चाय की खासियत है कि यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। जिस व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है उसके लिए कैलोरी बर्न करना भी आसान होता है। इससे वजन भी अपेक्षाकृत आसानी से कम होता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छी

अजवाइन की चाय हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। यह बुरे कोलेस्ट्रोल को घटाती है और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर करती है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पाए जाने वाले थाइमोल और पोटैशियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता कर सकती है।

डिटाॅक्सिफाय करती है

अजवाइन की चाय शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है यानि शरीर के डिटाॅक्सिफिकेशन में मदद करती है। शरीर की सफाई अच्छी तरह हो तो पूरे शरीर पर इसका असर दिखता है।

अजवाइन की चाय ऐसे बनाएं

अजवाइन की चाय बनाने के लिए 2 कप पानी पैन में उबालें। इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें और तब तक उबलने दें जब तक यह आधी न रह जाए। अब इसे एक कप में छान लें और हल्की गरम रहने पर शहद मिलाकर पिएं।


Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story