5 Sugar Control Vegetables: ये पांच सब्जियां ब्लड में से शुगर को खींचकर कर देंगी बाहर, आज से ही करें डाइट में शामिल
5 Sugar Control Vegetables: हम यहां आपको पांच ऐसी सब्जियां बता रहे हैं जिन्हें आप अपने डेली मील में शामिल जरूर करें। ये ऐसी सब्जियां हैं जो आपके ब्लड में से शुगर को खींचकर बाहर कर देंगी और खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट हैं। अआइये जानते हैं कौन सी हैं ये 5 सब्ज़ियां।

5 Sugar Control Vegetables: ब्लड शुगर बढ़ने लगा है तो शुरुआत में ही सचेत हो जाएं क्योंकि प्री डायबिटीज़ को रिवर्स करना अपेक्षाकृत आसान होता है। इसलिए हम यहां आपको पांच ऐसी सब्जियां बता रहे हैं जिन्हें आप अपने डेली मील में शामिल जरूर करें। ये ऐसी सब्जियां हैं जो आपके ब्लड में से शुगर को खींचकर बाहर कर देंगी और खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट हैं। अआइये जानते हैं कौन सी हैं ये 5 सब्ज़ियां।
मोरिंगा
मोरिंगा यानी सहजन की फलियां। इन फलियों को खाने में ज़रूर ही शामिल कीजिए चाहे आप सब्जी बनाएं, सूप में डालें या फिर दाल में। मोरिंगा का सेवन करने से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मोरिंगा इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है और उसकी सेंसिटिविटी को इंप्रूव करता है ।
करेला
डायबिटीज के रोगियों के बीच करेला यूं ही लोकप्रिय नहीं हुआ। दरअसल करेला में प्लांट इंसुलिन होता है जो हमारी बॉडी में इंसुलिन की नकल करता है।
भिंडी
भिंडी का जैल आपको इरिटेटिंग लगता है तो हम आपको बताते हैं कि यही जैल लाइक फाइबर आपकी शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह ब्लड में ग्लूकोज़ के अब्जॉर्प्शन को स्लो डाउन करता है। इसलिए भिंडी जरूर खाइए। यहां तक कि आप दो-तीन कच्ची भिंडी भी खा सकते हैं।
मेथी
सर्दियों में आपको मेथी भाजी बहुत आराम से मिल रही है तो अपनी डाइट में मेथी की सब्जी, भुजिया या मेथी पनीर की सब्जी जरूर शामिल करें। यह फास्टिंग ग्लूकोज़ को रेगुलेट करती है।
नींबू
नींबू को अपना साथी बना लीजिए। इसे आप दाल-चावल,सब्जी, सलाद सभी में डालकर खाइये। इसमें पॉलिफिनॉल्स होते हैं जो ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं होने देते।
