Begin typing your search above and press return to search.

12 Health Benefits Of Aam Panna: जान लीजिए वो 12 खास फायदे जो आपको गर्मी में आम पना पीने से मिलेंगे , नियमित पीने से कैंसर का भी टलता है खतरा...

12 Health Benefits Of Aam Panna: गर्मियों में कच्चे आम का पना एक सस्ता, सर्वसुलभ और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। यह लू, डिहाइड्रेशन,अपच, दस्त जैसी गर्मी की विभिन्न समस्याओं से बचाता है और पसीने के साथ बह गई शरीर की ताकत को भी फिर से जोड़ता है। आइए आम पना के फायदे विस्तार से जानते हैं...

12 Health Benefits Of Aam Panna: जान लीजिए वो 12 खास फायदे जो आपको गर्मी में आम पना पीने से मिलेंगे , नियमित पीने से कैंसर का भी टलता है खतरा...
X
By Divya Singh

12 Health Benefits Of Aam Panna: गर्मियों में कच्चे आम का पना एक सस्ता, सर्वसुलभ और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। यह लू, डिहाइड्रेशन,अपच, दस्त जैसी गर्मी की विभिन्न समस्याओं से बचाता है और पसीने के साथ बह गई शरीर की ताकत को भी फिर से जोड़ता है। एक गिलास आम पना पी कर आप खुद को तरोताज़ा महसूस करते हैं। आम पना में विटामिन ए, बी, सी, के अलावा फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे अनेक पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही इसमें पुदीने का इस्तेमाल होने से आपको ताज़गी का अहसास होता है और उसके फायदे भी मिलते हैं। आइए आम पना के फायदे विस्तार से जानते हैं।

लू और डिहाइड्रेशन से बचाव

लू और डिहाइड्रेशन भीषण गर्मी के दो सबसे बड़े खतरे हैं। जिन लोगों के लिए भी इन दिनों में भी भरी दोपहरी घर से बाहर जाना ज़रूरी है उनपर लू की चपेट में आने और शरीर में पानी की कमी होने यानि डिहाइड्रेशन का खतरा है।यहां तक कि घर के भीतर भी लोग डिहाइड्रेशन के शिकार तो हो ही जाते हैं। दरअसल पसीने के रूप में शरीर से साॅल्ट यानि इलेक्ट्रोलाइट्स खत्म हो जाते हैं। आम पना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। इसे पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

उल्टी-दस्त से बचाव

गर्मी का एक और बड़ा खतरा है बैक्टीरियल इंफेक्शन का। इस मौसम में घर-घर में पेट के मरीज़ मिल जाएंगे। लूज़ मोशन तो गर्मी की आम समस्या है। खानपान में ज़रा सी चूक से आपको दस्त लग सकते हैं, उल्टियां शुरू हो सकती हैं। कई बार हालत इतनी खराब हो जाती है कि हाॅस्पिटल में एडमिट करना पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया और अन्य रोगाणुओं का हमला बड़ी तेजी से होता है।गर्मी में नियमित तौर पर आम पना पीने से आप उल्टी-दस्त से बच सकते हैं या ये समस्याएं हो भी जाएं तो जल्दी उबर सकते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

आम पना विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसलिए इसके सेवन से आप वायरल संक्रमण से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र को रखे ठीक

आम पना में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह आंतों के लिए एक हीलिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है।आम का पना शरीर में पाचक रसों का निर्माण करता है। जिससे पाचन अच्छे से होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच,कब्ज, पेट की जलन, एसिड रिफ्लक्स आदि में इसके सेवन से राहत मिलती है।

बढ़ाए हीमोग्लोबिन

आम में आयरन की अच्छी खासी मात्रा होती है इसलिये यह एनीमिया के खिलाफ़ कारगर है। आम पना का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है और खून से संबंधित विकारों को दूर करने में भी मदद मिलती है। हीमोग्लोबिन बढ़ने से हमें शरीर में स्फूर्ति और ताकत बढ़ने का अहसास होता है। कमज़ोरी दूर होती है।

आंखों को राहत

आम पना का सेवन आंखों के लिए भी अच्छा है। इसका कारण यह है कि आम में भरपूर विटामिन ए है। आम का पना गर्मी में आंखों में होने वाली जलन, सूखेपन से बचाता है। और इसके नियमित सेवन से मोतियाबिंद जैसी बड़ी समस्याओं का खतरा भी टलता है।

लिवर को करे डिटाॅक्स

आम पना में लिवर को डिटॉक्स करने के गुण भी होते हैं। एक तरह से यह लिवर की सफाई करता है। इस ड्रिंक के सेवन से लिवर से जुड़ी तकलीफें नहीं होतीं।

त्वचा और बाल रहेंगे सेहतमंद

गर्मियों में पसीने की अधिकता से त्वचा और बालों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। आम पन्ना विटामिन-सी और एंटी- ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपके बालों और त्वचा के लिए लाभदायक होता है। यह त्वचा को दाग-धब्बों, पिंपल्स से भी बचाता है।

गर्भवती स्त्री के लिए फायदेमंद

आम पना में फोलेट पाया जाता है जो गर्भ में बच्चे को ठीक से बढ़ने में मदद करता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए इस पेय का उपभोग बहुत अच्छा है।

बच्चों के लिए है बेहतरीन

आम पना बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें उन्हें गर्मी में एनर्जेटिक और हेल्दी रखने वाले विटामिन्स और मिनरल्स हैं। साथ ही इसे पीने से बच्चों को पेट में गैस, लूज़ मोशन, पेट के कीड़े जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है।

मसूड़ों को बनाए हेल्दी

आम पना के सेवन से मसूड़ों से खून आने की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिलती है। यह स्कर्वी रोग में काफी फायदेमंद है। आम पना के सेवन से मुंह की बदबू, कैविटी आदि से भी बचाव होता है।

कैंसर से बचाव

आम पना में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एक स्टडी के अनुसार इसे रोज पीने से फेफड़ों के कैंसर और पेट के कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर : खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डाॅक्टर की राय अवश्य ले लें। हमारा मकसद आप तक जानकारी पहुंचाना भर है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story