Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर 17 मार्च 2022। होली पर हानिकारक रंगों से त्वचा को होने वाले नुकसान के ईलाज के लिये निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया हैं। इसके लिए डॉक्टर सृष्टि दुबे ने निःशुल्क तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि होली पर हानिकारक रंगों के प्रयोग से त्वचा के साथ ही बालों को भी नुकसान होता हैं। चिकित्सा शिविर में होली खेलने से त्वचा को होने वाले नुकसान के उपचार हेतु डॉक्टर सृष्टि परामर्श देंगी। इसके लिए मिश्रा के नयापारा,फूल चौक, वेंकटेश होटल के बाजू,रायपुर स्थित अस्पताल में निःशुल्क परामर्श एवम उपचार हेतु 18,19,20 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया हैं। मरीज अधिक जानकारी के लिये फोन नम्बर 07714026101 व 7489771443 पर संपर्क कर सकते हैं।
Next Story
