Begin typing your search above and press return to search.

स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर : कल से प्रदेश के 13 हजार स्वास्थ्यकर्मी जा रहे हैं हड़ताल पर…..स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ सकता है बुरा असर… नियमितिकरण सहित इन मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला

स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर : कल से प्रदेश के 13 हजार स्वास्थ्यकर्मी जा रहे हैं हड़ताल पर…..स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ सकता है बुरा असर… नियमितिकरण सहित इन मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला
X
By NPG News

रायपुर 18 सितंबर 2020। कोरोना के मुश्किल दौर से गुजर रहे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था कल से और चरमरा सकती है। प्रदेश के 13 हजार स्वास्थ्य संविदाकर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। 10 दिन पहले ही संविदाकर्मियों ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो हड़ताल पर चले जायेंगे।

संविदाकर्मियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाये। दरअसल कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इस बात का ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर संविदाकर्मियों को नियमित कर दिया जायेगा, लेकिन उस वादे पर अमल नहीं किया गया है। वर्तमान में कोरोना संकट से निपटने 2100 क्लीनिकल पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जबकि इन्हीं पदों पर 13000 स्वास्थ्य कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।

संगठन ने आरोप लगाया कि शासन की पक्षपाती उपेक्षापूर्ण नीति से अब यह कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने सभी संगठन साथियों से अपील की है की 10 दिन में नियमितीकरण नहीं किए जाने पर 19 सितंबर से हड़ताल पर जाने तैयार रहें।

Next Story