Begin typing your search above and press return to search.

स्वास्थ्य मंत्री को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया…. कोरोना पॉजेटिव आये मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत….प्राइवेट हॉस्पीटल में किया गया शिफ्ट

By NPG News

नयी दिल्ली 19 जून 2020। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में आज संक्रमण बढ़ गया है. उन्हें सांस लेने में हो रही दुश्वारियों के मद्देनजर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री का इलाज राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था, जिन्हें अब दिल्ली स्थित साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि उन्हें प्लाजमा थेरेपी दी जा रही है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब सत्येंद्र जैन की तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी सीटी स्कैन रिपोर्ट दिखाती है कि उनके फेफड़ों में निमोनिया के पैच बढ़ गए हैं। उन्होंने आज काफी थकान और सांस लेने में तकलीफ महसूस की। डॉक्टरों की सभी राय मानी जाएगी।

गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन को कुछ दिन पहले बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था. उनका शुरुआती टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके बाद उनकी हालत सुधरने भी लगी थी.लेकिन दो दिन पहले सत्येंद्र जैन का एक और कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे. अब शुक्रवार को एक बार फिर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई है.

Next Story