Begin typing your search above and press return to search.

बोले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव “प्रदेश में सात और जगहों पर स्थापित होगा वायरोलॉजी लैब..इन सात में जशपुर और दंतेवाड़ा भी शामिल हैं” कल कोरिया और आज कोरबा में वायरोलॉजी लैब का हुआ लोकार्पण

बोले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव  “प्रदेश में सात और जगहों पर स्थापित होगा वायरोलॉजी लैब..इन सात में जशपुर और दंतेवाड़ा भी शामिल हैं” कल कोरिया और आज कोरबा में वायरोलॉजी लैब का हुआ लोकार्पण
X
By NPG News

रायपुर,13 मई 2021। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अब से कुछ देर पहले कोरबा में वायरोलॉजी लैब का लोकार्पण किया। मंत्री टी एस सिंहदेव ने वर्चुअल बैठक में शामिल होकर इसे जनता को समर्पित किया। मंत्री सिंहदेव ने कल कोरिया में भी वायरोलॉजी लैब का शुभारम्भ किया था।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बताया
“प्रदेश में सात और वायरोलॉजी लैब खोले जाऐंगे जिनमें जशपुर, चाँपा-जांजगीर,बलौदा बाज़ार, दुर्ग दंतेवाड़ा बालोद और मुँगेली शामिल है”
विदित हो कि यह सभी ऑटोमेटेड लैब होंगे जिससे प्रतिदिन अधिक से अधिक टेस्ट हो पाएंगे साथ ही जल्द वो समय आएगा जबकि इन मशीनों से प्रतिदिन एक हज़ार टेस्ट कर सकेंगे।

Next Story