Begin typing your search above and press return to search.

सदन में विपक्ष के तंज पर बोले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव – “ कुछ कहने के पहले सूनिए तो.. हम सदन के प्रति जवाबदेह है.. आपके हर सवाल का जवाब है मेरे पास.. हम इतने ग़ैर जवाबदेह नही कि गलत जवाब दें..ACS कोविड संक्रमित हैं.. कैसे आतीं”

सदन में विपक्ष के तंज पर बोले स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव – “ कुछ कहने के पहले सूनिए तो.. हम सदन के प्रति जवाबदेह है.. आपके हर सवाल का जवाब है मेरे पास.. हम इतने ग़ैर जवाबदेह नही कि गलत जवाब दें..ACS कोविड संक्रमित हैं.. कैसे आतीं”
X
By NPG News

रायपुर,23 दिसंबर 2020। कोरोना से मरीज़ों की मौत मामले में विपक्ष की ओर से पेश ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पर तंज किया और सवाल उठाया कि सदन में ध्यानाकर्षण है, और विभाग के अधिकारी ही सदन में मौजुद नही है।
वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति को इंगित करते हुए आसंदी सभापति मनोज मंडावी से कहा
“यह सदन की अवमानना है कि विषय पर चर्चा हो रही है, और विभाग के अधिकारी ही मौजुद नही है, यह मंत्री का भी अपमान है..यह कैसे हो रहा है”
इस पर सदस्य अजय चंद्राकर ने तंज किया
“ख़बरें आ रही हैं कि, मुखिया और स्वास्थ्य मंत्री के बीच कुछ ठीक नही चल रहा है, लगता है इसलिए ही अधिकारी यहाँ मौजुद नही है”
जबकि ध्यानाकर्षण पर सरकार का पक्ष देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव खड़े हुए तो अधिकारियों की लॉबी खाली थी। इसे ही इंगित करते हुए विपक्ष ने प्रश्न भी किया और तंज भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने इस पर जब बोलना शुरु किया तो विपक्ष की ओर से तेज शोरगुल हुआ।आसंदी के निर्देश के बाद जबकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बोलना शुरु किया तो सदन को जानकारी हुई कि, स्वास्थ्य विभाग की ACS कोरोना संक्रमित हो गई है जबकि DME में लक्षण के संकेत मिले हैं जिसके बाद उन्हे विधानसभा के भीतर स्थित स्वास्थ्य मंत्री के कक्ष से आग्रह पूर्वक आराम करने और परि़क्षण कराने रवाना किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा –
“संख्या बल कम है तो लगता है विपक्ष ध्वनि के आधार पर कार्यवाही चाह रहा है। ये इस बार पता नही ऐसा क्यों हो रहा है कि विपक्ष बोल रहा है पर जवाब देने में अवरोध किया जा रहा है.. “
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सदन में कहा –
“पहले सून तो लीजिए.. आप लोग सूनना ही नही चाह रहे हैं.. कल देर ACS ने फोन कर बुखार की सूचना दी, सुबह वे कोविड संक्रमित पाई गईं है, इस ध्यानाकर्षण की ही तैयारी मैं कक्ष में अधिकारियों के साथ कर रहा था जिसमें DME की भी तबियत खराब प्रतीत हुई तो उन्हे आग्रह पूर्वक भेजा गया है.. राज्य सरकार ने लिंक ऑफ़िसर के रुप में प्रसन्ना जी को जवाबदेही दी है वे मौजुद है”
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा –
“हम सदन के प्रति ग़ैर जवाबदेह नही है.. आपके हर सवाल का जवाब है मेरे पास.. आप लोग ने अधिकारियों के ना होने की वास्तविक वजह को समझे बगैर इसे कहीं से जोड़ दिया.. जबकि यह अमला बगैर थके बगैर रुके प्रदेश के हर इलाक़े में जुटा रहा है”

Next Story