स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की सुरक्षा अमले को दो टूक- “हूटर की जरुरत अस्पताल परिसर के पास तो कतई नही, बाक़ी जगह पर भी केवल तब जब बेहद जरुरी हो”

रायपुर,22 जनवरी 2020। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने साथ चलने वाले सुरक्षा अमले को सख़्त निर्देश दिए कि किसी भी अस्पताल के भीतर तो दूर आसपास भी हूटर नही बजना चाहिए।सिंहदेव मेकाहारा में देर शाम पहुँचे तो फ़ॉलो और पीछे वाली गाड़ियों से हूटर बज रहा था।
मंत्री सिंहदेव इसके पहले भी किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर सख़्त मनाही कर चुके हैं।क़ाफ़िले में भी उनके गिनती की गाड़ी होती है। हूटर को लेकर भी उनकी आपत्ति रही है।
देर शाम जबकि मेकाहारा जाते वक्त चौक के पास सिंहदेव गुज़रे, फ़ॉलो ने हूटर बजा दिया, जिसके बाद सिंहदेव नाराज़ हो गए। उन्होंने तुरंत फटकार लगाई और हूटर बंद करा दिया।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा –
“आप लोग यह समझ लीजिए, हूटर का इस्तेमाल अस्पताल के भीतर तो भूल जाइए,उसके आसपास भी हूटर नही बजेगा, और यह कहीं और भी केवल तब बजेगा जबकि इसकी बेहद जरुरत हो”
