Begin typing your search above and press return to search.

Garlic Benefits for Men : आपकी लव लाइफ सुधार देगी एक छोटी सी लहसुन... आ जाएगी बाहुबली सी ताकत, कैसे तो जानिए यहाँ

Garlic Benefits for Men : लहसुन टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो पुरुषों के प्रजनन क्षमता में सुधार करने और कामेच्छा को बढ़ावा देता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्पर्म में सुधार कर सकते हैं।

Garlic Benefits for Men : आपकी लव लाइफ सुधार देगी एक छोटी सी लहसुन... आ जाएगी बाहुबली सी ताकत, कैसे तो जानिए यहाँ
X
By Meenu Tiwari

Garlic Benefits for Men : क्या आपकी पार्टनर आपसे खुश नहीं रहती है या फिर आप उनको खुश करने की कोशिश तो करते हैं पर बीच रास्ते पर ही गेयर फेल हो जाता है. या फिर इतना ज्यादा एक्सेलेटर लगा देते हैं की समय से पहले ही पहुंचने के चक्कर में रिश्तों का एक्सीडेंट हो जाता है. इन बातों से काफी परेशान भी होंगे. कई तरह के जतन भी कर रहे होंगे, आयुर्वेदिक से लेकर एलोपैथी तक. योग से लेकर एक्सरसाइज़ तक... पर उतना लाभ नहीं मिल रहा होगा जितना आप या आपकी पार्टनर चाहती है. तो परेशान ना हो. आपके हर मर्ज की दवा है सिर्फ एक छोटी सी दिखने वाली लहसुन. ये आपके बेड टाइम को तो सुधार ही देगी. साथ ही आपकी लव लाइफ भी अच्छी हो जाएगी. आपमें बाहुबली सी शक्ति ला देगी.


रसोई का राजा लहसुन सिर्फ सब्जियों का स्वाद और सुगंध ही नहीं बढ़ाता इसके और भी ढेर सारे फायदे हैं. लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करने और आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। लहसुन विटामिन, फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियन जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। पुरुषों के सेहत के लिए भी लहसुन किसी रामबाण दवा से काम नहीं है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। मुख्य रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करने से पुरुषों के स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। तो आएये फिर जानें इसके गुणों और फायदें के बारे में.


शुक्राणु बढ़ाने में सहायक


लहसुन में स्पर्म काउंट और गतिशीलता बढ़ाने वाले गुण होते हैं. लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्पर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही, लहसुन में मौजूद एक्टिव कंपाउड शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करके और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके पुरुषों के प्रजनन क्षमता को बढ़ावा दे सकता है।



टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाना


लहसुन टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो पुरुषों के प्रजनन क्षमता में सुधार करने और कामेच्छा को बढ़ावा देता है। लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण अंडाकोष के कार्य में सुधार करने, उसे डैमेज होने से बचाने और पुरुषों में बांझपन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

लिबिडो में सुधार करें

लहसुन का सेवन पुरुषों के लिबिडो को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे पुरुषों में यौन इच्छा बढ़ती है। लहसुन के एडाप्टोजेनिक गुण पुरुषों में तनाव और चिंता को कम करने, ओवरऑल प्रजनन और यौन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर


लहसुन एक माइक्रोसर्कुलेशन के रूप में काम करता है, जिसका मतलब है कि यह आपके ब्लड वेसल्स को पतला करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट हेल्थ के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। लहसुन एक नेचुरल ब्लड को पतला करने वाला पदार्थ है, जो शरीर में खून के थक्कों को जमने से रोकता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है।

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा दें

लहसुन का सेवन आपके पेट को गर्म करने, पाचन को बढ़ावा देने औ खराब पाचन के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है। यह एक प्राकृतिक रेचक भी है, जो मल त्याग को बढ़ावा देने, कब्ज की समस्या को दूर करने और टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

लहसुन से ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल


पुरुषों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत काफी ज्यादा रहती है। इस स्थिति में उनके लिए लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप प्रतिदिन लगभग चार लहसुन की कलियां खाते हैं, तो इससे काफी हद तक आपकी परेशानी कम हो सकती है।

दिल को स्वस्थ रखे लहसुन


लहसुन का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को काफी बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, लहसुन की कलियों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का गुम होता है। यह रक्त वाहिकाओं में पैदा होना वाली रुकावट को दूर कर सकता है। अगर आप रोजाना लहसुन खाते हैं, तो इससे काफी हद तक हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकता है।




कमजोर इम्यूनिटी होगी बूस्ट


लहसुन हमारे शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकता है। यह फ्री रेडिकल्स डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही लहसुन में जिंक और विटामिन सी भी होता है, जो संक्रमण से लड़ने और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद कर सकता है।


फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाए

लहसुन का अगर आप रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे आपकी फिजिकल एक्टिविटी बेहतर हो सकता है। कुछ रिसर्च से पता चलता है कि अगर आप रोजाना लहसुन खाते हैं, तो इससे आपकी फिजिकल एक्टिविटी का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।


कैसे खाएं लहसुन ?

डॉक्टरों के अनुसार, मर्दों को एक दिन में सिर्फ 1 या 2 कच्चे लहसुन की कलियां खानी चाहिए। वहीं, सब्जी में 4-5 लहसुन खा सकते हैं। पुरुष सुबह के समय खाली पेट 2 कली लहसुन खा सकते हैं। अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते हैं, तो अपनी खाने में इसे शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, लहसुन को आचार के रूप में भी खाया जा सकता है।


Next Story